Edited By ,Updated: 26 Dec, 2015 04:49 PM

किसी जमाने में दादी-नानी के हाथों में क्रोशिया की सिलाई देखी जाती थी और घरों में क्रोशिया से बुनी हुई तकिए के कवर, रुमाल, शो पीस और.....
किसी जमाने में दादी-नानी के हाथों में क्रोशिया की सिलाई देखी जाती थी और घरों में क्रोशिया से बुनी हुई तकिए के कवर, रुमाल, शो पीस और अन्य सामान आसानी से देखे जाते थे। बदलते वक्त और भागदौड़ की व्यस्त जिंदगी में घरों और बाजारों में क्रोशिया की बुनी हुई चीजें गायब सी होती चली गई।
बाजार में अब क्रोशिया से बने वेस्टर्न और इंडियन आउटफिट का बोलबाला शुरू हुआ है, जिसमें फैशन डिजाइनर नए-नए फ्यूजन के साथ कपड़ों को तैयार कर रहे हैं। इनहें पहनने से अाप आकर्षक तो लगते ही हैं, साथ ही फैशन में एक नयापन भी आया है।
अाज हम अापके सामने क्रोशिया, सिल्क, वूलन अादि से बने पोंचू लेकर अाए है जिनहें अाप सर्दीयों के मौसम में भी पहन सकती है। दिन की नरम धूप हो या शाम की हल्की सर्दी, ऐसे समय में आपको सेफ रखते हैं पोंचू। इन्हें अाप किसी भी ड्रेस के ऊपर पहन सकते है। अापकी सिंपल ड्रेस भी पोंचू से खूबसूरत बन जाती है। चलिए आज आप को बताते हैं पोंचू के भी कई वैराइटीज हैं जिसको लेकर आप एक्सपेरिमेंट कर सकती है।
1. क्रोशिया से बने पोंचू
क्रोशिया से बने पोंचू को गर्मी और सर्दी दोनो मौसम में पहना जा सकता है। गर्मियों में धागे से बने पोंचू अौर सर्दियों में ऊनी पोंचू पहने जाते है। इसे गर्मियों में बोरिंग ड्रेस को ग्लैमरस लुक देने अौर धूप से बचने के पहना जाता है।
2. सिल्क पोंचू
सिल्क पोंचू वजन में हल्के होते हैं जिन्हें आप बतौर एक्सेसरी पहन सकते हैं जो आपके पहनावे को नया लुक देंते है।
3. एम्ब्रॉयडे्रड पोंचू
ये ट्रेडिशनल पोंचू हैं जो कई वैरायटी और पैटर्न व स्टाइल में मिलते हैं। ये बहुत एलेगेंट फैब्रिक में आते हैं।
4. वूलन फैब्रिक पोंचू
वूलन फैब्रिक पोंचू सर्दियों से बचाव के लिए हैं। इन्हें ऊन से बुना नहीं जाता बल्कि वार्म वुलन फैब्रिक से बनााया जाता है। इनकी गर्माहट इनके फैब्रिक पर डिपेंड करती है।
5. हुडेड और टर्टलनेक पोंचू
पोंचू विद हुड जैसे ज्यादातर पोंचू बच्चों के लिए बनाए जाते हैं।
6. निटेड पोंचू
जहां क्रोशे पोंचू गर्मियों के लिए उचित हैं वहीं निटेड पोंचू आपको ठंड से सुरक्षा देते हैं। ये अपको ट्रेंडी और वार्म लुक देते हैं।