ट्रंप का अपनी नौसेना को सख्त आदेश-"Shoot and kill", होर्मुज़ में माइन बिछाने वाली बोट देखते ही उड़ा दो

Edited By Updated: 23 Apr, 2026 06:44 PM

trump order to us navy shoot and kill boat that puts mines in hormuz

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को आदेश दिया है कि Strait of Hormuz में बारूदी सुरंग (माइन) बिछाने वाली किसी भी नाव को तुरंत निशाना बनाकर खत्म कर दिया जाए। यह आदेश अमेरिका-ईरान तनाव के बीच आया है, जिससे क्षेत्र में टकराव और बढ़ सकता है।

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी नौसेना  को सख्त आदेश दिया है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य  (Strait of Hormuz) में अगर कोई नाव समुद्र में बारूदी सुरंग (माइन) बिछाते हुए दिखे, तो उसे तुरंत गोली मारकर नष्ट कर दिया जाए।  यह आदेश ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव काफी बढ़ चुका है। होर्मुज़ जलडमरूमध्य इस टकराव का केंद्र बना हुआ है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पहले से ही होर्मुज़ में माइन हटाने का काम कर रहा है और अब इसे तीन गुना बढ़ाने का आदेश दिया गया है। यह कदम समुद्री रास्ते को सुरक्षित रखने के लिए उठाया गया है। इस बीच हालात और गंभीर हो गए हैं। होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की संख्या में भारी गिरावट आई है। हालिया आंकड़ों के मुताबिक, जहाजों की आवाजाही सामान्य दिनों के मुकाबले करीब 96% तक कम हो गई है।

 

जहां पहले रोज करीब 120 जहाज इस रास्ते से गुजरते थे, अब यह संख्या घटकर औसतन 4-5 जहाज प्रतिदिन रह गई है। यह गिरावट दिखाती है कि क्षेत्र में तनाव कितना ज्यादा बढ़ चुका है। अमेरिकी-ईरान के बीच “डबल नाकेबंदी” जैसी स्थिति बन गई है। ईरान ने कुछ समय के लिए रास्ता खोलने का ऐलान किया था, लेकिन बाद में फिर बंद कर दिया, यह कहते हुए कि अमेरिकी नाकेबंदी जारी है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि जहाजों पर हमले और सुरक्षा घटनाएं भी बढ़ रही हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार और तेल सप्लाई पर बड़ा खतरा पैदा हो गया है।

 

कुल मिलाकर, होर्मुज़ अब दुनिया का सबसे संवेदनशील और खतरनाक समुद्री इलाका बन गया है। अगर तनाव और बढ़ता है, तो इसका असर सीधे वैश्विक अर्थव्यवस्था, तेल की कीमतों और ऊर्जा संकट पर पड़ेगा। बता दें कि होर्मुज़ दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में वैश्विक तेल सप्लाई गुजरती है। अगर यहां माइन बिछाई जाती है, तो जहाजों की आवाजाही पूरी तरह रुक सकती है और वैश्विक ऊर्जा संकट और गहरा सकता है। अमेरिका का कहना है कि यह कदम समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है, ताकि व्यापारिक जहाजों और तेल सप्लाई को सुरक्षित रखा जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!