Edited By Rohini Oberoi,Updated: 24 Apr, 2026 09:37 AM

राजधानी दिल्ली का पॉश इलाका करोल बाग आज तड़के ताबड़तोड़ गोलियों से दहल उठा। आनंद पर्वत के रहने वाले रोहित नामक व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घायल का इलाज जारी है और पुलिस हमलावरों की तलाश में...
नेशनल डेस्क। राजधानी दिल्ली का पॉश इलाका करोल बाग आज तड़के ताबड़तोड़ गोलियों से दहल उठा। आनंद पर्वत के रहने वाले रोहित नामक व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घायल का इलाज जारी है और पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से सुबह तीन बजकर 55 मिनट पर घटना की सूचना मिली जिसमें बताया गया कि आनंद पर्वत निवासी रोहित नामक एक व्यक्ति को गोली लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति वर्तमान में चिकित्सा निगरानी में है और उसने गोलीबारी में शामिल संदिग्धों के बारे में जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से दो खोखे और एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।