दिल्ली में 'Heatwave' का रेड अलर्ट: 43 डिग्री तक जाएगा पारा, दमघोंटू हुई हवा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

Edited By Updated: 24 Apr, 2026 11:58 AM

the maximum temperature in delhi is expected to reach 43 degrees

देश की राजधानी दिल्ली में आज सूरज के तेवर बेहद तल्ख रहने वाले हैं। सुबह से ही चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। आज दिल्ली के कई हिस्सों में लू (Heatwave) चलने की गंभीर चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार...

Delhi Heatwave Alert : देश की राजधानी दिल्ली में आज सूरज के तेवर बेहद तल्ख रहने वाले हैं। सुबह से ही चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। आज दिल्ली के कई हिस्सों में लू (Heatwave) चलने की गंभीर चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली के मुख्य मौसम निगरानी केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक यानी 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

PunjabKesari

पलाम में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह दिन के शुरुआती समय में दिल्ली के सबसे गर्म इलाकों में से एक रहा। मध्य दिल्ली के अंतर्गत लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से थोड़ा अधिक था। 

PunjabKesari

रिज केंद्र पर सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि दक्षिण दिल्ली के आयानगर में 23.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में सुबह वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 210 दर्ज किया गया। 

PunjabKesari

सीपीसीबी के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और लू चलने की आशंका है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!