Edited By Radhika,Updated: 13 Jul, 2026 02:12 PM

iphone प्रेमियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। कंपनी iphone Air पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। ऐसे समय में फोन खरीदकर आप एक शानदार डील हासिल कर सकते हैं और एक अच्छी बचत कर सकते हैं।
Iphone Air price Drop: Iphone प्रेमियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। Iphone Air पर इस समय शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे समय में फोन खरीदकर आप एक शानदार डील हासिल कर सकते हैं और एक अच्छी बचत कर सकते हैं। डिटेल में जानते हैं इस स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में-
iPhone Air की कीमत में आई इतनी गिरावट
भारत में iPhone Air को 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल विजय सेल्स में आपको ये 20,000 से ज्यादा के डिस्काउंट के साथ 98,990 रुपये में अवेलेबल हो जाएगा। इसके अलावा अगर आप ICICI बैंक या फिर किसी अन्य चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड का यूज करते हैं तो आपको 4,000 रुपए का एक्सट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा। यानि की आप कुल 25,000 रुपये की बचत कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
यह फोन महज 5.6 mm मोटाई और 165 ग्राम वजन के साथ आता है। इसमें 6.5 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट A19 Pro चिपसेट दिया गया है। बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए रियर में 48MP का सिंगल कैमरा और फ्रंट में सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन को पावर देने के लिए 3149mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।