Safe UPI Payment App: भारत का No.1 Safe UPI App कौन सा है? सच जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Edited By Updated: 11 May, 2026 04:28 PM

bhim is india s no 1 safe upi app

लोग आजकल कैश पेमेंट की जगह पर UPI Payment को पहले देते हैं। लोग छोटे- छोटे ट्रांजैक्शन भी UPI के जरिए ही कर रहे हैं। अब इसमें Two-Factor Authentication आने के बाद हर ट्रांजैक्शन पहले से ज्यादा सुरक्षित है लेकिन क्या आपको पता है कि ढेरों पेमेंट ऐप्स...

UPI Payment: लोग आजकल कैश पेमेंट की जगह पर UPI Payment को पहले देते हैं। लोग छोटे- छोटे ट्रांजैक्शन भी UPI के जरिए ही कर रहे हैं। अब इसमें Two-Factor Authentication आने के बाद हर ट्रांजैक्शन पहले से ज्यादा सुरक्षित है लेकिन क्या आपको पता है कि ढेरों पेमेंट ऐप्स में से कौन सा ऐप सबसे ज्यादा सेफ है? इस सवाल को लेकर Paytm का क्या सोचना है, कंपनी ने खुद इस बात की जानकारी अपने FAQ पेज पर दी है।

PunjabKesari

कौन सा UPI ऐप है सबसे ज्यादा सेफ?

Paytm के FAQ पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, सबसे सुरक्षित UPI पेमेंट ऐप में सबसे ऊपर BHIM है, जिसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) ने बनाया है। UPI ऐप्स PIN प्रोटेक्शन, मजबूत एन्क्रिप्शन और वन-टाइम पासवर्ड (OTP) वेरिफिकेशन जैसी सुविधाओं के जरिए सिक्योरिटी बनाए रखते हैं। BHIM ऐप के अलावा पेटीएम भी ऐप सिक्योरिटी इंफ़्रास्ट्रक्चर का यूज करता है और तुरंत धोखाधड़ी को लेकर अलर्ट कर देता है।

PunjabKesari

UPI App चुनते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

UPI ऐप चुनते समय, उन फीचर्स को प्राथमिकता दें जो आपकी पेमेंट की आदतों से मेल खाते हों जैसे कि आसानी से इस्तेमाल करने के लिए आसान यूज़र इंटरफेस, लेन-देन को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत सिक्योरिटी टूल्स जैसे कि टू-फ़ैक्टर ऑथेंटिकेशन और एन्क्रिप्शन। इसके अलावा, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और तुरंत पैसे ट्रांसफर करने और बिल पेमेंट जैसे फीचर्स भी हो। Paytm बेहतर सुरक्षा के लिए ऐप के अंदर ही कई तरह की सुरक्षा सुविधाएं और अपनी पसंद की UPI ID बनाने का विकल्प देता है। इसका मतलब ये हुआ कि सिर्फ कैशबैक वाला ऐप नहीं बल्कि ये भी जरूर देखें कि कौन सा ऐप बेहतर सुरक्षा दे रहा है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!