फेसबुक के ठप होने से टेलीग्राम को हुआ फायदा, 24 घंटे में जुड़े 30 लाख नए यूजर्स

Edited By Updated: 15 Mar, 2019 11:53 AM

facebook com down helps telegram 3 million new users joins telegram

पिछले 24 घंटे में फेसबुक के डाउन होने से जहां यूजर्स को परेशानी झेलनी पड़ी वहीं इसका फायदा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram को हुआ। Telegram ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटे में उसके प्लेटफॉर्म पर 30 लाख यूजर्स जुड़े गए है। यह वही समय है जब फेसबुक लगभग

गैजेट डेस्कः पिछले 24 घंटे में फेसबुक के डाउन होने से जहां यूजर्स को परेशानी झेलनी पड़ी वहीं इसका फायदा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram को हुआ। Telegram ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटे में उसके प्लेटफॉर्म पर 30 लाख यूजर्स जुड़े गए है। यह वही समय है जब फेसबुक लगभग 8 घंटे तक डाउन रहा था। Telegram के फाउंडर Pavel Durov ने टेलीग्राम चैनल पर एक मैसेज में लिखा कि पिछले 24 घंटे के दौरान प्लेटफॉर्म से 30 लाख नए यूजर्स जुड़े हैं।

बता दें कि टेलीग्राम फ्री एनक्रिप्टेड मैसेजिंग सर्विस है। ये सर्विस बहुत हद तक व्हाट्सएप की तरह काम करती है। फिहलाह ये सर्विर यूजर्स के डोनेशन पर काम करती है। इसमें फेसबुक की तरह विज्ञापन नहीं आते हैं।  टेलीग्राम हमेशा यूजर्स की प्राइवेसी को मुख्य फीचर के रूप में जोर देता है। टेलीग्राम ने साल 2013 में ही एंड टू एंड एन्क्रिप्शन फीचर जोड़ दिया था। व्हाट्सएप पर ये फीचर तीन साल बाद यानी साल 2016 में आया था। 

इसलिए टेलीग्राम को मिला फायदा
टेलीग्राम, फेसबुक की राइवल साइट है। इससे संकेत मिलता है कि फेसबुक डाउन का सबसे ज्यादा फायदा टेलीग्राम को ही मिला है। फेसबुक, मैसेंजर और इंस्टाग्राम कई घंटों तक ठप होने के कारण यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था इसे लेकर यूजर्स लगातार ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया के साथ स्क्रीनशॉट को भी शेयर कर रहे थे। इस परेशानी का सामना अमेरिका समेत भारत को भी करना पड़ रहा था। हालांकि Durov ने टेलीग्राम पर यूजर्स की इस बढ़ोतरी के कारण को नहीं बताया है। एक साल पहले टेलीग्राम ने जानकारी दी थी कि उसके मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 20 करोड़ यूजर्स के आंकड़े को पार कर गई है। टेलीग्राम एक फ्री एन्क्रिप्टिड मैसेजिंग सर्विस प्लेटफॉर्म है। हालांकि भारत में इसे अभी ज्यादा पॉप्युलेरिटी नहीं मिली है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!