50 हजार रुपए की रिश्वत के लिए कर रहा था परेशान, एंटी करप्शन ब्यूरो के हत्थे चड़ा थाना प्रभारी

Edited By Updated: 13 Sep, 2026 03:59 PM

sambhar lake station house officer arrested while accepting a bribe of rs 50000

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को जयपुर ग्रामीण के सांभर लेक के थाना प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक राममिलन मीणा को 50 हजार रुपए की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

जयपुर : राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को जयपुर ग्रामीण के सांभर लेक के थाना प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक राममिलन मीणा को 50 हजार रुपए की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ACB के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि आरोपी पुलिस निरीक्षक ने शिकायतकर्ता से कथित तौर पर रिश्वत मांगी थी। उसने यह रकम शिकायतकर्ता के पिता के नाम की फर्म को लोक निर्माण विभाग (PWD) से मिले सड़क निर्माण कार्य को थाना क्षेत्र में निर्बाध रूप से जारी रखने के एवज में मांगी थी। 

शिकायत के मुताबिक रिश्वत नहीं देने पर निर्माण स्थल पर लगे वाहनों को जब्त कर और कर्मचारियों को थाने ले जाकर परेशान किया जा रहा था। ACB जयपुर नगर-प्रथम इकाई ने शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि आरोपी ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद रविवार को कार्रवाई की गई जिसमें मीणा को थाना प्रभारी कक्ष में शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। 

ACB अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी। ACB के महानिदेशक ने लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत ACB के टोल फ्री नंबर और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!