2015 में बैस्ट गेमिंग एक्सपीरिएंस दिलाया इन गेमिंग कंसोल्स ने

Edited By Updated: 09 Dec, 2015 11:01 AM

gaming consoles laptop smartphone nintendo wii mini microsoft

पी.सी., लैपटॉप्स, स्मार्टफोन्स और टेबलैट्स ने बहुत बड़ी संया में लोगों को गेमिंग की तरफ आकर्षित किया है खास कर उन्हें जो गेमिंग कंसोल नहीं खरीद सकते

जालंधर : पी.सी., लैपटॉप्स, स्मार्टफोन्स और टेबलैट्स ने बहुत बड़ी संया में लोगों को गेमिंग की तरफ आकर्षित किया है खास कर उन्हें जो गेमिंग कंसोल नहीं खरीद सकते मगर आज भी अगर बैस्ट गेमिंग एक्सपीरिएंस की बात आती है तो उसमें यह सब डिवाइस एक तरफ हैं और गेमिंग कंसोल्स एक तरफ हैं क्योंकि कंसोल को खास गेमिंग के लिए ही बनाया जाता है और इसलिए यह गेमिंग का ऐसा अनुभव देती हैं जो आपको बार-बार गेम खेलने के लिए उत्साहित करता है।

NINTENDO WII MINI

इसकी खास बात यह है कि यह छोटा, हल्का, सस्ता है और इसका गेमिंग एक्सपीरिएंस भी अच्छा है। इसकी कमी यह है कि Ninetendo ने इसकी ऑनलाइन सर्विस बंद कर दी है और इसलिए आप इस पर ऑनलाइन गेमिंग का मजा नहीं ले सकते।

MAD CATZ M.O.J.O.

इस कंसोल पर कई एंड्रॉयड एप स्टोर्स को एक्सैस कर सकते हैं जिसमें गूगल प्ले स्टोर मुय है। यह मार्कीट में बैस्ट एंड्रॉयड बेस्ड माइक्रो गेमिंग कंसोल है। हर बार अलग-अलग प्लेटफार्म की गेम खेलने के लिए इसके सिस्टम को रूट करना पड़ता है और यह एक खामी की तरह है। इसे सैटअप करना भी एक आसान काम नहीं है।  

NVIDIA SHIELD

नवीदिया शील्ड में टच स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है और इसी कारण आप बहुत-सी मोबाइल गेस खेल सकते हैं। इस पर पी.सी. गेस खेलने के लिए अलग से ग्राफिक्स कार्ड खरीदना होगा और कप्यूटर लगातार ऑन और इंटरनैट से कनैक्ट होना चाहिए। इसकी कीमत एक बड़ी खामी है क्योंकि इस कीमत पर 2 सोनी पी.एस. 3 कंसोल खरीदे जा सकते हैं। 

MINTENDO WII U 

टैबलेट की तरह दिखने वाला यह गेमिंग पैड गेमिंग एक्सपीरिएंस के मामले में नेंटैंडो डी.एस. और 3डी.एस. की तरह है। इसकी खामी नेंटैंडो की खराब ऑनलाइन सॢवस है। इसके अलावा इसमें बाकी कंसोल की तरह मीडिया फीचर्स भी नहीं है। 

SONY PLAYSTATION 3

इस पर प्लेस्टेशन नैटवर्क के जरिए  फ्री ऑनलाइन गेस खेली जा सकती हैं जो इसे बैस्ट कंसोल बनाता है। मल्टी प्लेटफार्म गेस पर यह कंसोल बेहतर तरीके के परफार्म नहीं कर पाता।

MICROSOFT XBOX 360

यह एक ग्रेट गेमिंग और एंटरटेनमैंट सिस्टम है। यह मीडिया एप्स को सपोर्ट करता है और हजारों वीडियो गेस आपको बोर नहीं होने देंगी। इसमें अभी भी डी.वी.डी. ही चलती है और गेमर्स मल्टी डिस्क सिस्टम पसंद है जो इसकी बड़ी कमी है।  

SONY PLAYSTATION 4

यह 2015 का बैस्ट गेमिंग कंसोल है। इसकी प्लेस्टेशन प्लस सर्विस के तौर पर प्लेयर्स को 2 गेस फ्री में दी जाती हैं। यह एक पैसा वसूल गेमिंग कंसोल है। वीडियो चैट और कुछ एक मीडिया फीचर न होने की कमी आपको खलेगी। 

MICROSOFT XBOX ONE

यह एक ऑल इन वन मीडिया हब है जिसमें आप सिर्फ बढिय़ा गेस ही नहीं स्काइप और केबल टी.वी. को रिकार्ड भी कर सकते हैं। ऐसा दावा था कि क्लाऊड कप्यूटिंग के साथ यह कंसोल सबसे पावरफुल गेमिंग डिवाइस बन जाएगा पर कुछ गेस खेलने के लिए बाहरी टूल्स की मदद लेनी पड़ती है। यह एंटरटेनमैंट के मामले में तो बैस्ट है लेकिन एक बेहतरीन गेमिंग कंसोल नहीं है।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!