Edited By Mansi,Updated: 12 May, 2026 05:23 PM

Samsung ने अपनी लोकप्रिय Galaxy M और Galaxy F सीरीज़ स्मार्टफोन्स की कीमतों में बड़ी कटौती की है। ग्राहक अब इन स्मार्टफोन्स को स्पेशल ऑफर्स के तहत कम कीमत में खरीद सकते हैं।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। Samsung ने अपनी लोकप्रिय Galaxy M और Galaxy F सीरीज़ स्मार्टफोन्स की कीमतों में बड़ी कटौती की है। ग्राहक अब इन स्मार्टफोन्स को स्पेशल ऑफर्स के तहत कम कीमत में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इन डिवाइसेज़ में दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी, AI फीचर्स और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट जैसी खूबियां दी हैं।
Galaxy M सीरीज़ के स्मार्टफोन्स पर आकर्षक डील
Samsung Galaxy M17 5G में 50MP OIS ट्रिपल कैमरा, Super AMOLED डिस्प्ले और Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन मिलता है। वहीं Samsung Galaxy M17e 5G में 120Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का सपोर्ट दिया गया है।
Samsung Galaxy M36 5G AI फीचर्स, Exynos 1380 प्रोसेसर और Vapour Cooling Chamber के साथ आता है, जबकि Samsung Galaxy M56 5G स्लिम डिजाइन, 50MP OIS कैमरा और Exynos 1480 चिपसेट जैसी प्रीमियम खूबियों से लैस है।
Galaxy M सीरीज़ की नई कीमतें
मॉडल पुरानी कीमत ऑफर कीमत
Galaxy M17e 5G 18,999 12,499
Galaxy M17 5G 20,999 13,999
Galaxy M36 5G 26,999 16,999
Galaxy M56 5G 33,999 21,999
Galaxy F सीरीज़ पर भी जबरदस्त डिस्काउंट
Samsung Galaxy F70e 5G में 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Samsung Galaxy F36 5G में 50MP OIS ट्रिपल कैमरा, AI एडिटिंग टूल्स और प्रीमियम डिजाइन दिया गया है।
Galaxy F सीरीज़ की ऑफर कीमतें
मॉडल पुरानी कीमत ऑफर कीमत
Galaxy F70e 5G 18,999 12,499
Galaxy F36 5G 26,999 16,999
Samsung की ये ऑफर्स उन ग्राहकों के लिए शानदार मौका हैं, जो कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाले 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।