Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Oct, 2026 01:29 AM

Aaj Ka Good Luck (13th October 2026): आज का दिन अपने साथ नई उम्मीदें, सकारात्मक ऊर्जा और सफलता के कई अवसर लेकर आया है। 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक दृष्टि से हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और बाधाओं से मुक्ति पाने के...
Aaj Ka Good Luck (13th October 2026): आज का दिन अपने साथ नई उम्मीदें, सकारात्मक ऊर्जा और सफलता के कई अवसर लेकर आया है। 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक दृष्टि से हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए विशेष माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा-पाठ, जरूरतमंदों की सहायता और शुभ कार्य करने से मन को शांति मिलती है तथा सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है।
आज का गुडलक जानने के लिए अपनी राशि के अनुसार शुभ संकेत, भाग्य को मजबूत करने वाले उपाय और दिन को बेहतर बनाने के आसान तरीके जानना उपयोगी हो सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक, सभी 12 राशियों के लिए आज क्या हैं शुभ संकेत, किन बातों का रखना चाहिए ध्यान और कौन-से उपाय आपके दिन को बना सकते हैं खास।
मेष- आज बेचैनी बढ़ेगी लेकिन असंभव काम संभव हो जाएंगे। पुरानी बातों को भूलकर नए सिरे से शुरुआत करेंगे। किसी की बेतुकी बातों पर ध्यान न दें। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। माता-पिता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- घर में दीपक जलाएं।
वृष- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। दूसरों की आलोचना, निंदा करने से दूर रहें। कोई नया काम शुरू कर सकते है, पर उनमें धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। किसी पुराने दोस्त की शादी में शामिल होने का मौका मिलेगा।
उपाय- गाय का दूध पीएं।
मिथुन- आय के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा लेकिन अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करें। नौकरी के अलावा कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। शुगर के मरीजों को सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।
उपाय- बहस न करें।
कर्क- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी व्यक्ति से उम्मीद से अधिक फायदा होगा। बिजनेस में धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को किसी अच्छी कंपनी में जॉब मिलेगी।
उपाय- जल्दबाजी न करें।
सिंह- आज कार्यक्षेत्र में सब काम समय पर पूरे होने पर मन को खुशी मिलेगी। हर दिल अजीज बने रहेंगे। व्यापारियों को व्यापार में मुनाफा होने की संभावना है। छात्र अपना पूरा समय दोस्तों के साथ बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।
उपाय- क्रोध पर नियंत्रण रखें।
कन्या- घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा करेंगे। ऑफिस में की गई मेहनत सफल साबित होगी। बदलते वातावरण का असर सेहत पर नजर आएगा।
उपाय- वाणी पर नियंत्रण रखें।
तुला- आज का दिन काफी सकारात्मक रहने वाला है। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए किसी खास की मदद मिल सकती है। छात्रों को परीक्षा के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। पैरों का दर्द भी सही होता हुआ नजर आएगा।
उपाय- श्री हरी विष्णु को तुलसी चढ़ाएं।
वृश्चिक- आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। शत्रु आप के मित्र बनने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्र परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए बहुत मेहनत करेंगे।
उपाय- वादा निभाएं।
धनु- आज मन पुरानी बातों में अटका रहेगा। ऑफिस में टारगेट को पूरा करने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। युवाओं को नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। अगर किसी को धन उधार दिया था तो वो वापिस मिलने की उम्मीद है।
उपाय- सुबह घर के मंदिर में आरती करें।
मकर- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में योजना के साथ किए गए काम में सफलता मिलने की संभावना है। किसी पुराने दोस्त से मिलने का प्लान बना सकते हैं।
उपाय- नकारात्मक न बोलें।
कुंभ- आज प्राइवेट जॉब कर रहे लोग अपने काम से बहुत खुश रहेंगे। साझेदारी में काम कर रहे लोगों को थोड़ा संभल कर काम करने की जरूरत है। किसी भी कागज पर सोच-समझ कर हस्ताक्षर करें।
उपाय- पानी को फिजूल न बहाएं।
मीन- आज मन पुरानी बातों में अटका रहेगा। ऑफिस में टारगेट को पूरा करने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। युवाओं को नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। अगर किसी को धन उधार दिया था वो वापस मिलने की उम्मीद है।
उपाय- माता के मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं।