Why share Market Hike: शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला, जानें 4 बड़े कारण

Edited By Updated: 13 Oct, 2026 03:32 PM

impressive rally stock market bse surges 1 109 points

शेयर बाजार में मंगलवार को शानदार तेजी देखने को मिली। भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर के बेहतर अनुमान और आईटी शेयरों में जोरदार उछाल से बाजार को मजबूती मिली। बीएसई सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी 1.54% की बढ़त के साथ 73,033.78 पर बंद

मुंबईः शेयर बाजार में मंगलवार को शानदार तेजी देखने को मिली। भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर के बेहतर अनुमान और आईटी शेयरों में जोरदार उछाल से बाजार को मजबूती मिली। बीएसई सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी 1.54% की बढ़त के साथ 73,033.78 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 358.60 अंक यानी 1.60% उछलकर 22,721.95 पर पहुंच गया। 

हालांकि, बाजार में तेजी का असर सभी शेयरों पर समान रूप से नहीं दिखा। मिडकैप शेयरों में मजबूती रही, जबकि स्मॉलकैप शेयरों पर बिकवाली का दबाव बना रहा।

बाजार में तेजी की 4 बड़ी वजहें......

निचले स्तरों पर खरीदारी

बाजार में हालिया गिरावट के बाद निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में खरीदारी की। वैल्यू बाइंग से प्रमुख सूचकांकों को सहारा मिला।

IMF ने बढ़ाया GDP ग्रोथ का अनुमान

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपने अक्टूबर वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% कर दिया। मजबूत घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की गतिविधियों को इसका प्रमुख आधार माना गया है।

IT शेयरों में जोरदार उछाल

सेक्टर आधारित सूचकांकों में आईटी इंडेक्स 3% से अधिक चढ़ा। एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में भी मजबूती देखने को मिली। पीएसयू बैंक और निजी बैंकिंग शेयरों ने भी बाजार को समर्थन दिया।

बाजार की धारणा में सुधार

निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता में सुधार से प्रमुख सूचकांकों को बढ़त मिली। हालांकि, India VIX में तेजी दर्ज की गई, जो बाजार में निकट अवधि के उतार-चढ़ाव की आशंका बने रहने का संकेत देती है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!