Vivo ने लॉन्च किया दमदार 5G फोन, 9,020mAh बैटरी और 12GB RAM ने खींचा ध्यान

Edited By Updated: 05 Oct, 2026 11:40 AM

vivo y600k turbo launched with 9 020mah battery

Vivo ने अपनी Y600 सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने Vivo Y600k Turbo को बाजार में उतारा है। यह फोन मौजूदा Vivo Y600 Turbo का अपडेटेड वर्जन बताया जा रहा है।

नई दिल्ली। Vivo ने अपनी Y600 सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने Vivo Y600k Turbo को बाजार में उतारा है। यह फोन मौजूदा Vivo Y600 Turbo का अपडेटेड वर्जन बताया जा रहा है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,020mAh की बड़ी बैटरी है। इसके अलावा इसमें 12GB तक RAM और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है।

Vivo Y600k Turbo के स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y600k Turbo में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 130Hz तक है। फोन की लोकल पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक पहुंच सकती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन में Android 16 पर आधारित OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

9,020mAh की बड़ी बैटरी

Vivo Y600k Turbo की सबसे खास बात इसकी 9,020mAh की टिपिकल बैटरी है। फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसकी सिंगल-सेल बैटरी की रेटेड क्षमता 8,820mAh बताई गई है। फोन में वायरलेस चार्जिंग नहीं दी गई है, लेकिन USB Type-C पोर्ट के जरिए रिवर्स चार्जिंग का विकल्प मिलता है। यानी जरूरत पड़ने पर इससे दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।

50MP कैमरा और दमदार फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और फ्रंट कैमरा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में अंडर-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्पीकर, IR ब्लास्टर, NFC, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 मिलता है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है। कंपनी के अनुसार, डिवाइस ने आठ मिलिट्री-स्टैंडर्ड एनवायरनमेंटल टेस्ट भी पास किए हैं।

Vivo Y600k Turbo की कीमत

Vivo Y600k Turbo के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 2,799 CNY रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 41 हजार रुपये के आसपास है। फोन को Electric Blue, Dune Gold और Millennial Pink कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!