अंतरराष्ट्रीय यात्रा होगी आसान: WhatsApp ला रहा डेटा ई-सिम की नई सुविधा, Jio समेत कई कंपनियां साझेदार

Edited By Updated: 27 Nov, 2026 11:46 AM

whatsapp will offer the facility to purchase e sims for travel

कंपनी ने कहा कि वह जियो, स्मार्ट एक्सियाटा, स्मार्ट कम्युनिकेशंस और वेरिजॉन सहित ई-सिम प्रदाताओं तथा दूरसंचार साझेदारों के साथ काम कर रही है और जल्द ही चुनिंदा देशों में इस सुविधा की शुरुआत करेगी।

नई दिल्ली: मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप ने गुरुवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि वह जल्द ही उपयोगकर्ताओं को ऐप से बाहर निकले बिना अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए डेटा ई-सिम खरीदने और इंस्टॉल करने की सुविधा देगी। कंपनी ने बताया कि इससे उपयोगकर्ता विदेश में भी अपने मौजूदा फोन नंबर पर इसका उपयोग जारी रख सकेंगे। कंपनी ने अपने साझेदारों में जियो का नाम भी शामिल किया है। 

चुनिंदा देशों से होगी शुरुआत
कंपनी ने कहा कि वह जियो, स्मार्ट एक्सियाटा, स्मार्ट कम्युनिकेशंस और वेरिजॉन सहित ई-सिम प्रदाताओं तथा दूरसंचार साझेदारों के साथ काम कर रही है और जल्द ही चुनिंदा देशों में इस सुविधा की शुरुआत करेगी। कंपनी ने उन देशों के नाम या कीमतों का विवरण नहीं दिया। व्हाट्सएप ने कहा, ''हम अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान ऐप से बाहर निकले बिना बस कुछ ही टैप में डेटा ई-सिम खरीदने और इंस्टॉल करने के एक नए तरीके की घोषणा कर रहे हैं। यह संदेश भेजने जितना ही आसान होगा। इससे जब आप विदेश पहुंचेंगे, तो स्थानीय सिम कार्ड खरीदने के लिए हवाई अड्डे के नजदीकी कियोस्क को ढूंढने, वाई-फाई वाले कैफे की तलाश करने या रोमिंग शुल्क बढ़ने दिए बिना अपने उसी फोन नंबर पर सामान्य रूप से व्हाट्सएप का उपयोग जारी रख सकेंगे।'' 

व्हाट्सएप के प्रमुख कुणाल शाह ने 'एक्स' पर पोस्ट कर इस प्रयास को ई-सिम के क्षेत्र में कंपनी की शुरुआती खोज बताया। शाह ने लिखा, ''क्या हो अगर आप दुनिया में कहीं भी जाएं और व्हाट्सएप बिना किसी परेशानी के काम करे।'' उन्होंने आगे कहा, ''हम इस महत्वपूर्ण मिशन में हमारे साथ जुड़ने के लिए हर जगह के साझेदारों को आमंत्रित कर रहे हैं।'' मेटा के अनुसार दुनिया भर में व्हाट्सएप के तीन अरब से अधिक उपयोगकर्ता हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!