कमांडो दस्ते ने रेलवे स्टेशन पर चलाया जांच अभियान

Edited By Updated: 08 Jan, 2015 04:25 AM

article

गणतंत्र दिवस पर किसी प्रकार की कोई आतंकी घटना न हो तथा देश में अमन-चैन कायम रहे तथा रेल यात्रा सुरक्षित रहे......

यमुनानगर (त्यागी) : गणतंत्र दिवस पर किसी प्रकार की कोई आतंकी घटना न हो तथा देश में अमन-चैन कायम रहे तथा रेल यात्रा सुरक्षित रहे, इसी बात को ध्यान रखते हुए विशेष कमांडो दस्ते रेलवे स्टेशनों व स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच करने में जुटे हैं। कमांडो दस्ते द्वारा की जा रही इस चैकिंग को लेकर कई यात्रियों ने परेशानी भी जाहिर की लेकिन कमांडो दस्ते का कहना है कि यह सब कुछ यात्रियों व आम आदमी तथा राष्ट्रहित के लिए किया जा रहा है और इसमें जनता का सहयोग होना भी अनिवार्य है, क्योंकि जनता के सहयोग के बिना कुछ भी संभव नहीं है। रेलवे स्टेशन पर बुधवार को कमांडो दस्ते ने पुलिस के साथ मिलकर विशेष जांच अभियान चलाया।


इस अभियान के दौरान दिनभर सुरक्षा बलों ने रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली गाडिय़ों के साथ प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों तथा रेलवे स्टेशन के बाहर बनी दुकानों आदि की गहनता से जांच की। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसे यात्रियों को भी दबोचा जो बिना टिकट रेल में यात्रा कर रहे थे। कुछ रेल यात्रियों ने कहा कि इस प्रकार की चैकिंग से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि कोई भी सुरक्षा बल का जवान आकर उनके बैगों की तलाशी लेने लगता है। बार-बार तलाशी लेने से वे परेशान हो गए हैं लेकिन दूसरी ओर कुछ यात्रियों का यह भी कहना था कि यदि सुरक्षा बल किसी प्रकार की जांच करते हैं तो उसमें उनका सहयोग किया जाना चाहिए, क्योंकि यह राष्ट्रहित में है। लगातार आतंकवादियों की ओर से मिल रही धमकियों को देखते हुए जितनी चौकसी बढ़ाई जाए उतनी ही कम होगी।


मिली जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन बिना यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे 3 हजार 610 रुपए की वसूली की गई। इस संबंध में जब इस दस्ते की महिला अधिकारी व स्टेशन मास्टर सतीश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यह अभियान चलाया गया है और इस प्रकार के अभियान समय-समय पर चलाए जाते हैं और रेलवे के लिए यह सामान्य कार्रवाई थी जो समय-समय पर होती रहती है। रेलवे का मुख्य उद्देश्य है कि राष्ट्रहित के साथ-साथ रेलवे यात्रियों की हर प्रकार से सुरक्षा हो।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!