2000 रुपये के नोट को लेकर RBI का बड़ा अपडेट, बताया अब क्या करना चाहिए आपको

Edited By Updated: 10 Jul, 2026 12:59 AM

big from rbi regarding rs 2000 note

अगर आपके पास अभी भी 2000 रुपये के नोट पड़े हैं और आप परेशान हैं कि इनका क्या होगा, तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने स्पष्ट किया है कि 2000 रुपये का नोट अभी भी पूरी तरह वैध (लीगल टेंडर) है और इसे बदला जा सकता है।

नेशनल डेस्कः अगर आपके पास अभी भी 2000 रुपये के नोट पड़े हैं और आप परेशान हैं कि इनका क्या होगा, तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने स्पष्ट किया है कि 2000 रुपये का नोट अभी भी पूरी तरह वैध (लीगल टेंडर) है और इसे बदला जा सकता है।


नोट बदलने के लिए RBI ने बताए ये विकल्प:

  • RBI के ऑफिस: आप देश भर में स्थित RBI के 19 इश्यू ऑफिस में जाकर सीधे नोट बदल सकते हैं।
  • इंडिया पोस्ट (India Post): यदि आप ऑफिस नहीं जा सकते, तो आप भारतीय डाक के माध्यम से अपने नोट RBI के इश्यू ऑफिस भेज सकते हैं। इसकी रकम सीधे आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।

रिजर्व बैंक ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक अपडेट्स पर ही भरोसा करें और अधिक जानकारी के लिए RBI की वेबसाइट पर संपर्क करें। बता दें कि 2016 की नोटबंदी के बाद आए इन नोटों की छपाई सरकार ने पहले ही बंद कर दी थी और अब इन्हें धीरे-धीरे बाजार से वापस लिया जा रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!