‘BPL परिवारों को जारी होंगे गैस के नए कनैक्शन’

Edited By ,Updated: 27 Feb, 2015 05:34 AM

article

डी.सी. सी.जी. रजिनिकांथन ने कहा कि सरकार की तरफ से सामाजिक जिम्मेदारी योजना के तहत बी.पी.एल. परिवार के लोगों को गैस का नया कनैक्शन जारी करने....

कुरुक्षेत्र : डी.सी. सी.जी. रजिनिकांथन ने कहा कि सरकार की तरफ से सामाजिक जिम्मेदारी योजना के तहत बी.पी.एल. परिवार के लोगों को गैस का नया कनैक्शन जारी करने के आदेश जारी किए हैं। सरकार की यह योजना 31 मार्च, 2015 तक लागू रहेगी। योजना के तहत बी.पी.एल. परिवारों को 1 गैस सिलैंडर की सिक्योरिटी तथा 1 रैगुलेटर की राशि देने में छूट प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पैट्रोलियम मंत्रालय द्वारा कार्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी योजना के तहत जिन बी.पी.एल. परिवारों के पास गैस कनैक्शन नहीं हैं, उन परिवारों को नया गैस कनैक्शन जारी किया जाएगा। जिला कुरुक्षेत्र में कुल 49,090 बी.पी.एल. कार्ड धारक हैं। इनमें कुरुक्षेत्र, लाडवा, पिपली, शाहाबाद, पिहोवा, झांसा, ठोल, मथाना, अमीन, इस्माईलाबाद व बाबैन सैंटर में एस.बी.पी.एल. के कुल 9,598, सी.बी.पी.एल. के 26,815, ए.ए.वाई. के 12,417 तथा होमलैस के 260 राशन कार्ड हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!