बरौदा उपचुनाव व किसान आंदोलन के शोर के बीच विभिन्न बोर्ड निगमों के 14 चेयरमैन नियुक्त

Edited By Updated: 15 Oct, 2020 06:53 PM

baroda by election

पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बराला, जजपा के 3 विधायक व एक विधायक का पुत्र, एक निर्दलीय तथा एक भाजपा विधायक को मिली चेयरमैनी

चंडीगढ़, (बंसल): बरौदा उपचुनाव तथा किसान आंदोलन के शोर के बीच हरियाणा सरकार ने विभिन्न बोर्डों व निगमों में 14 नए चेयरमैनों की एवं एक वाइस चेयरमैन की नियुक्ति की है। गठबंधन सरकार को बने हुए 11 महीने हो चुके हैं तो ऐसे में सरकार पर दबाव था कि चेयरमैनों की नियुक्तियां की जाएं। पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, जजपा के 3 विधायक, एक जजपा विधायक के पुत्र, 1 निर्दलीय तथा 1 भाजपा विधायक को अब सरकारी गाड़ी सहित अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस सूची में जजपा के कोटे से 5 नेताओं को चेयरमैनी मिली है तो वहीं शेष नेता भाजपा से जुड़े हुए हैं। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बराला को मुख्यमंत्री के विश्वासपात्र होने का ईनाम मिल गया है, जबकि जजपा विधायक देवेंद्र बबली अकसर यह आरोप लगाते हैं कि विधायक वह बने हैं, जबकि उनके क्षेत्र में अधिकांश कामों में हस्तक्षेप बराला का रहता है। यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि बबली को मंत्री बनाया जा सकता है। दूसरी ओर चेयरमैनों की सूची में बबीता फौगाट का नाम भी शामिल है। फौगाट ने कुछ दिन पहले खेल विभाग के उपनिदेशक पद से इस्तीफा दिया था। जजपा विधायक ईश्वर ङ्क्षसह के पुत्र को चेयरमैन बनाया गया है। बादशाहपुर के निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद को हरियाणा कृषि उद्योग निगम का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। 
 

 

इन जजपा विधायकों व नेताओं को बनाया गया चेयरमैन 
बरवाला के विधायक जोगी राम सिहाग को आवास बोर्ड, हरियाणा, शाहबाद के विधायक रामकरण को शुगरफैड एवं नरवाना के विधायक राम निवास को हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, गुहला के रणधीर ङ्क्षसह पुत्र ईश्वर ङ्क्षसह को हरियाणा डेयरी विकास संघ, सोनीपत जिला के पवन खरखौदा को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। 
इन भाजपा नेताओं को नियुक्त किया चेयरमैन 
पूर्व विधायक सुभाष बराला को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो, होडल के विधायक जगदीश नैय्यर को हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम, पूर्व ओलिम्पियन व चरखी दादरी जिला की बबीता फौगाट को हरियाणा महिला विकास निगम, कैथल जिला के कैलाश भगत को हैफेड, करनाल जिला की निर्मल बैरागी को हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम, यमुनानगर जिला के राम निवास गर्ग को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड, रेवाड़ी जिला के अरङ्क्षवद यादव को हरको बैंक, भिवानी जिला के मुकेश गौड़ को हरियाणा युवा आयोग का चेयरमैन तथा कुरुक्षेत्र जिला के धूमन ङ्क्षसह किरमच को सरस्वती हैरिटेज बोर्ड का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!