दिल्ली में उपचाराधीन ऊना के व्यक्ति को अनुराग ठाकुर ने पहुंचाई मदद

Edited By Updated: 12 May, 2021 11:34 AM

anurag thakur helped una person in delhi

केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर लगातार आपदा की स्थिति में लोगों की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं

ऊना(सुरेन्द्र): केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर लगातार आपदा की स्थिति में लोगों की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। न केवल आपात स्थिति में देश व अन्य राज्यों में लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं बल्कि अपने संसदीय हल्के हमीरपुर में आक्सीजन की पर्याप्त सप्लाई को सुनिश्चित करने में प्रयासरत है। कभी विदेश से आई फोन कॉल को अटैंड कर उन्हें मदद दे रहे हैं तो कभी विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन लोगों की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। दिल्ली कालकाजी में उपचाराधीन बलविंद्र कुमार जोकि मूलत: ऊना जिला के लोअर अरनियाला के निवासी है ने परिवार के जरिये अनुराग ठाकुर से मदद मांगी।

दिल्ली के कालकाजी क्षेत्र के एक अस्पताल में बलविंद्र कुमार को आक्सीजन की आवश्यकता हुई तो अनुराग ठाकुर ने आक्सीजन कंसनट्रेटर का तत्काल प्रबंध किया। परिवार ने सोशल मीडिया पर इसके लिए केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की तत्काल सहायता के लिए सराहना की। ऐसे समय में जबकि हर जगह आक्सीजन के लिए मारामारी है और कोई किसी की सुध नहीं ले रहा है। ऐसे आपदा के समय में अनुराग ठाकुर का कार्यालय लगातार मदद मुहैया करवा रहा है।

भाजपा के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी सुमित शर्मा ने माना कि ऊना जिला के इस परिवार को अनुराग ठाकुर ने तत्काल मदद मुहैया करवाई। इस परिवार ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री की सराहना की है। उन्होंने कहा कि गांव टक्का के इंजीनियर अमित शर्मा ने सोशल मीडिया पर अनुराग की इस मामले को लेकर सराहना की है क्योंकि उन्होंने भी केंद्रीय मंत्री के ऑफिस से बलविंद्र की मदद के लिए आग्रह किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!