गृह मंत्रालय ने लिया बड़ा एक्शन- गृह मंत्रालय ने ब्लॉक किए 8 लाख सिम और 83 हजार व्हाट्सएप अकाउंट, जानिए वजह

Edited By Updated: 30 Mar, 2026 04:39 PM

home ministry blocks 8 lakh sims and 83 thousand whatsapp accounts

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत आने वाली साइबर विंग 'I4C' ने देश में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। साल 2025 से अब तक चली इस सघन कार्रवाई में अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हजारों व्हाट्सएप अकाउंट्स,...

नेशनल डेस्क : भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत आने वाली साइबर विंग 'I4C' ने देश में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। साल 2025 से अब तक चली इस सघन कार्रवाई में अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हजारों व्हाट्सएप अकाउंट्स, सिम कार्ड और मोबाइल डिवाइसेस को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- सोनिया गांधी की सेहत में 'शानदार सुधार' हुआ है, जल्द ही मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी : डॉक्टर

व्हाट्सएप और स्काइप पर बड़ी कार्रवाई

साइबर ठग अक्सर व्हाट्सएप और स्काइप जैसे प्लेटफॉर्म्स का सहारा लेकर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। I4C ने इस नेटवर्क को तोड़ते हुए 83,867 व्हाट्सएप अकाउंट और 3,962 स्काइप आईडी को ब्लॉक कर दिया है। इसके साथ ही, ठगी के उद्देश्य से तैयार किए गए 827 मोबाइल ऐप्स को भी पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Assembly Elections 2026:  न असम, न बंगाल तो आखिर केरलम पर जीत क्यों हासिल करना चाहते हैं राहुल गांधी? जानिए

सिम कार्ड और IMEI नंबरों पर शिकंजा

दूरसंचार विभाग और टेलीकॉम कंपनियों के साथ मिलकर गृह मंत्रालय ने 8.45 लाख संदिग्ध सिम कार्ड को बंद कर दिया है। तकनीकी स्तर पर अपराधियों को रोकने के लिए 2.39 लाख मोबाइल IMEI नंबरों को भी ब्लैकलिस्ट किया गया है, जिसका अर्थ है कि अब उन मोबाइल हैंडसेट्स का उपयोग किसी भी नेटवर्क पर नहीं किया जा सकेगा।

सहयोग पोर्टल से हटा संदिग्ध कंटेंट

डिजिटल सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए Sahyog Portal की मदद से इंटरनेट पर मौजूद 1,11,185 संदिग्ध और आपत्तिजनक सामग्रियों को हटाया गया है। मंत्रालय अब उन गिरोहों की पहचान करने में जुटा है जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्ड और अकाउंट्स ऑपरेट कर रहे थे। इस बड़ी कार्रवाई से साइबर अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है और आम नागरिकों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाने के लिए मंत्रालय लगातार अपनी निगरानी बढ़ा रहा है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!