बड़ा हादसा: पाकिस्तान में भारी बारिश का कहर! 14 बच्चों समेत 17 की मौत, 56 से ज्यादा लोग घायल

Edited By Updated: 30 Mar, 2026 06:08 PM

khyber pakhtunkhwa rain disaster roof collapses kill 17 injure 56

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भारी बारिश के कारण बनी आपदा में 14 बच्चों समेत कम से कम 17 लोगों की मौत हुई और 56 अन्य घायल हुए। सबसे ज्यादा नुकसान बन्नू जिले में हुआ, जहाँ कई घरों की छत और दीवारें गिर गईं।

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भारी बारिश ने एक बार फिर जान-माल को नुकसान पहुंचाया है। स्थानीय मीडिया और प्रोविंशियल डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (PDMA) की रिपोर्ट के अनुसार, छत और दीवार गिरने की घटनाओं में 14 बच्चों समेत कम से कम 17 लोग मारे गए और 56 अन्य घायल हुए। सबसे अधिक मौतें बन्नू जिले में हुईं, जहाँ सात बच्चों और एक महिला की जान चली गई। वहीं, 42 अन्य लोग घायल हुए हैं।

पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, एबटाबाद में चार बच्चों सहित कम से कम पाँच लोगों की मौत हो गई, जबकि कोहाट में दो, उत्तरी वज़ीरिस्तान में एक और बट्टाग्राम में एक महिला की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, बारिश में 11 घर क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें से पाँच बन्नू में थे। बन्नू में छत गिरने की कई घटनाएं हुईं। दाद कचलोट में एक छत गिरने से तीन बच्चों  नौ साल के आसिफ, छह साल के उमराह और तीन साल की जावेरिया की मौत हो गई।

कोटका गुलाम कादिर में एक कम्युनिटी सेंटर के बरामदे की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और 39 अन्य घायल हो गए। मामा खेल में एक घर की दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। शामदी खेल में एक कमरे की छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई। कोहाट के गुंबट में भारी बारिश के दौरान एक कमरे की छत गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई।

एबटाबाद में हवेलियां तहसील के खैतर हाजिया गली में एक कमरे की छत गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। PDMA के अधिकारी स्थिति पर नज़र रख रहे हैं क्योंकि प्रभावित जिलों में बचाव और राहत अभियान चलाए जा रहे हैं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने प्रभावित जिलों में स्थानीय प्रशासन को राहत का सामान तेज़ी से बांटने का आदेश दिया है।

लक्की मरवात में सेराई नूरुंग में छत गिरने से दो बच्चे घायल हो गए। रेस्क्यू टीम ने उन्हें मलबे से निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। नौशेरा में एक घर की छत गिरने से दो पुरुष और दो महिलाएं घायल हो गए। रेस्क्यू 1122 टीम ने सभी घायल लोगों को बचाया और हॉस्पिटल पहुंचाया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!