Punjab में करोड़ों की ठगी के मामले में AAP नेता गिरफ्तार, पुलिस ने कसा शिकंजा

Edited By Updated: 30 Mar, 2026 11:32 PM

aap leader arrested in multi crore fraud case in punjab

पंजाब की मोहाली पुलिस ने रियल एस्टेट कारोबारी से 13 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राकेश कुमार सोमन उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनकी पत्नी बलजीत कौर और साथी बिक्रम सूरी के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है।

मोहाली : पंजाब की मोहाली पुलिस ने रियल एस्टेट कारोबारी से 13 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राकेश कुमार सोमन उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनकी पत्नी बलजीत कौर और साथी बिक्रम सूरी के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी राकेश सोमन राजनीति में सक्रिय है। लोकसभा चुनाव में बसपा ने उसे उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन बाद में वह AAP में शामिल हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि राकेश ने उसे राजनीतिक रसूख दिखाकर धमकाया और गैंगस्टरों व झूठे केसों में फंसाने की धमकियां दीं।

पुलिस के अनुसार, राकेश सोमन पहले एक अन्य मामले में पेशी के लिए अदालत आया था। इस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन उसने मौके पर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे कुछ दूर जाकर पकड़ लिया। आरोपी और उसके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वास भंग और धमकी देने जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!