अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करे उद्योग विभाग : वीरभद्र

Edited By ,Updated: 22 Jan, 2015 08:53 PM

article

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अवैध खनन के मामलों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है। उन्होंने उद्योग विभाग को इस पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायतें भी दी हैं।

ऊना: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अवैध खनन के मामलों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है। उन्होंने उद्योग विभाग को इस पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायतें भी दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध खनन के हमाम में सभी नंगे हैं लेकिन सरकार इसमें किसी को नहीं बख्शेगी। अवैध खनन में कांग्रेस और भाजपा के लोग भी शामिल हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसी भी प्रोजैक्ट के लिए पहाडिय़ों का सीना छलनी नहीं होने देगी और न ही सड़कों को इसकी वजह से तोडऩे की इजाजत दी जाएगी। स्वां चैनेलाइजेशन प्रोजैक्ट के लिए पत्थर पंजाब और दूसरे राज्यों से मंगवाया जाएगा लेकिन यहां की पहाडिय़ों को नहीं कटने दिया जाएगा। जो भी खनन होगा वह पूरी तरह से नियमों के तहत और गाइडलाइन के अनुसार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए सरकार खनन क्षेत्रों की पहचान करेगी। ठेकेदारों को अपने स्तर पर हर जगह पहाडिय़ों को काटने नहीं दिया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के भतीजे को अवैध खनन के मामले में विभाग ने नोटिस जारी किया है। अवैध खनन के मामले में कमल किशोर, उमंग, हरदीप सिंह व रजनीश मोहन को भी नोटिस जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने बाकायदा उस नोटिस को भी मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि केवल कानून के मुताबिक ही माइनिंग होनी चाहिए। जहां चाहा वहां जेसीबी लगाएं इसे सहन नहीं किया जाएगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!