Edited By Isha,Updated: 24 Apr, 2018 03:03 PM
नाइजीरिया के सुदूर पूर्वोत्तर क्षेत्र में बोको हराम के संदिग्ध आतंकवादियों ने अलग अलग हमले में 21 लोगों की हत्या कर दी।
कानोः नाइजीरिया के सुदूर पूर्वोत्तर क्षेत्र में बोको हराम के संदिग्ध आतंकवादियों ने अलग अलग हमले में 21 लोगों की हत्या कर दी।
स्थानीय आतंकवाद विरोधी मिलिशया के एक सदस्य ने बताया कि आंतकवादियों ने बोर्नों राज्य में जलावन लकड़ी इकठा कर रहे 18 वनर्किमयों की गोली मार कर हत्या कर दी। यह स्थान कैमरून की सीमा से लगा हुआ है।
एक अन्य सदस्य ने एएफपी को कल बताया कि शव कई मीटर के क्षेत्र में पड़े हुए थे और इन सभी को सिर पर या पीछे से गोली मारी गई थ वहीं दूसरी घटना वूम्बी गांव के निकट की है जहां रविवार को एक वाहन बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया जिसमें तीन लोग मारे गए और 11 घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की पुष्टि कर दी है।