इंडोनेशिया में भूस्खलन में 26 लोग लापता, कम से कम 13 की मौत

Edited By Tanuja,Updated: 12 Jan, 2021 03:25 PM

26 missing at least 13 dead in indonesia landslides

इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत के एक गांव में भूस्खलन की दो घटनाओं के बाद 26 लोग लापता हो गए। बचावकर्मी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं...

 जकार्ता:  इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत के एक गांव में भूस्खलन की दो घटनाओं के बाद 26 लोग लापता हो गए। बचावकर्मी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पश्चिम जावा के सुमेदांग जिले के एक गांव सिहानजुआंग में रविवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए।

 

राष्ट्रीय आपदा नियंत्रण एजेंसी के प्रवक्ता रादित्य जाटी ने कहा कि बारिश के मौसम के कारण घटना स्थल के आसपास खोज और बचाव अभियान बाधित हुआ है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में भारी बारिश और उच्च ज्वार-भाटा के कारण इंडोनेशिया के अधिकांश हिस्सों में भूस्खलन की दर्जनों घटनाएं हुई हैं और भयंकर बाढ़ आई है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!