कांगो में हिंसक प्रदर्शन के दौरान 27 लोगों की मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Aug, 2017 11:25 PM

27 people die during violent demonstration in congo

कांगो गणराज्य में इस सप्ताह प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव में तीन पुलिस अधिकारियों....

किशांसा: कांगो गणराज्य में इस सप्ताह प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव में तीन पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स वाच ने दी है। 

राजधानी किशांसा में सबसे ज्यादा मौतें
संगठन ने बताया कि सबसे ज्यादा मौतें राजधानी किशांसा में हुई हैं जहां अलगाववादी बुंदु दिया कोंगो (बीडीके) के सदस्यों ने सोमवार को राष्ट्रपति जोसफ कबीला के खिलाफ जुलूस निकाला था और बाद में एक जेल पर हमला कर दिया था। कबीला का कार्यकाल गत दिसंबर में पूरा हो गया था लेकिन त्यागपत्र नहीं देने के बाद बीडीके जैसी विपक्षी पार्टियों ने उनके खिलाफ देेेश व्यापी प्रदर्शन से देश को संकट में डाल दिया है। अफ्रीका में संगठन के निदेशक इदा सावयर ने कहा कि मौतों के जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए शीघ्र और निष्पक्ष जांच की जरूरत है। प्रदर्शनकारियों द्वारा हिंसा या सुरक्षा बलों द्वारा अत्यधिक बल प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। 

भीड़ पर चलाई गोलियां 
संगठन ने एक बयान में कहा कि कांगो सुरक्षा बलों ने किशांसा में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए भीड़ पर गोलियां चला दी जिससे बीडीके के 11 सदस्य तथा वहां खड़े 10 लोग मारे गए। अन्य लोग दक्षिण पश्चिमी शहर मतादी और मुआंडा में हिंसा में मारे गए थेे। कांगो पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया था कि इस संघर्ष में दो पुलिसकर्मियों सहित कुल 19 लोग मारे गए हैं।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!