Edited By Seema Sharma,Updated: 31 Mar, 2019 12:21 PM
अब आप प्लास्टिक से बने कपड़े पहनने का शौक भी पूरा कर सकेंगे। एक 75 साल की महिला ने 310 प्लास्टिक बैगों से खूबसूरत जैकेट और स्कर्ट बनाई हैं। प्लास्टिक और पॉलीथीन बैग्स की बनी यह ड्रैस अब लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रही है।
न्यूयॉर्क: अब आप प्लास्टिक से बने कपड़े पहनने का शौक भी पूरा कर सकेंगे। एक 75 साल की महिला ने 310 प्लास्टिक बैगों से खूबसूरत जैकेट और स्कर्ट बनाई हैं। प्लास्टिक और पॉलीथीन बैग्स की बनी यह ड्रैस अब लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रही है। न्यूयॉर्क के ग्रीस में रहने वाली 75 साल की रोजा फेरिंगो ने पॉलीथीन रिसाइकिल करने का नया तरीका ढूंढ निकाला है। दरअसल, रोजा ने 310 प्लास्टिक बैगों से जैकेट और स्कर्ट बनाईं। इन्हें बनाने में रोजा को 2 महीने का समय लगा। यह ड्रैस दूर से देखने पर तो कपड़े की लगती है पर छूते ही इसके प्लास्टिक से बने होने का पता चलता है।
रोजा की बेटी फ्रान बर्टल्ली ने बताया कि पिछले साल मां ने एक पार्टी में प्लास्टिक बैग देखा था। उसके बाद उन्होंने लाल रंग का बैग तैयार किया। फिर उन्हें लगा कि बैग के साथ मैचिंग ड्रैस भी होनी चाहिए और मां ने ड्रैस बनानी शुरू कर दी। बर्टल्ली ने बताया कि ड्रैस सिलने के लिए मां ने एक स्टोर से लकड़ियां खरीदीं और उन्हें घिसकर सूइयों का आकार दिया। फिर प्लास्टिक बैग इकट्ठा किए। इसके बाद 170 प्लास्टिक बैगों से जैकेट और स्कर्ट बना डालीं।