भाषण दौरान ममदानी के पीछे खड़े शख्स की अजीब आंखों ने खींचा ध्यान; अजीब चेहरा बनाते देख लोग बोले- OMG...'एलियन?'

Edited By Updated: 23 Nov, 2026 06:03 PM

a viral of new york assemblyman jordan wright has

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के भाषण का वीडियो वायरल है। इसमें उनके पीछे खड़े डेमोक्रेटिक नेता जॉर्डन राइट आंखें घुमाते और अजीब चेहरे बनाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें एलियन और रेप्टिलियन से जोड़ रहे हैं, हालांकि इन दावों का कोई...

New York: अमेरिका में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के एक संबोधन का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में ममदानी के ठीक पीछे खड़ा एक व्यक्ति बार-बार अपनी आंखें घुमाता और अजीब चेहरे बनाता नजर आ रहा है। उसके हाव-भाव देखकर लोगों ने भाषण से ज्यादा उसी पर ध्यान देना शुरू कर दिया।  इस व्यक्ति की पहचान जॉर्डन राइट के रूप में हुई है। वह 32 वर्षीय डेमोक्रेटिक नेता हैं और न्यूयॉर्क के हार्लेम इलाके के 70वें विधानसभा जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। वीडियो में वह गहरे नीले रंग के सूट, हल्की नीली कमीज और टाई में नजर आ रहे हैं।

 

वीडियो का एक हिस्सा एक्स पर तेजी से फैल गया। कुछ लोगों ने उसकी आंखों की हरकतों की तुलना एलियन और रेप्टिलियन जीवों से की। रेप्टिलियन से जुड़ी एक साजिश संबंधी मान्यता के अनुसार, ऐसे काल्पनिक जीव इंसानों का रूप धारण कर सत्ता और सरकारों को गुप्त रूप से नियंत्रित करते हैं। हालांकि, इस दावे के समर्थन में कोई विश्वसनीय प्रमाण नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब किसी अमेरिकी नेता या अधिकारी के हाव-भाव को लेकर सोशल मीडिया पर एलियन और रेप्टिलियन जैसी चर्चाएं शुरू हुई हों। इससे पहले व्हाइट हाउस के एक कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप के साथ नजर आईं सुसान डेल की तुलना भी कुछ लोगों ने रेप्टिलियन से की थी। स्मॉल बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की प्रमुख केली लोफ्लर का एक वीडियो वायरल होने के बाद भी ऐसी टिप्पणियां की गई थीं।

 

यह पूरा मामला न्यूयॉर्क के सिटी हॉल में आयोजित एक सभा के दौरान सामने आया। ममदानी ने अपने संबोधन में कहा कि न्यूयॉर्क के लोगों के साथ खड़ा होना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने शहर के प्रति लोगों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यहां रहने वालों ने न्यूयॉर्क के लिए अपना जीवन समर्पित करने में दशकों बिताए हैं। उन्होंने सुरक्षा और न्याय की मौजूदगी का भी उल्लेख किया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!