अफगानिस्तान की लड़कियों की आवाज बनी एंजेलिना जोली, बोले-अब मैं पीछे नहीं हटूंगी

Edited By vasudha,Updated: 21 Aug, 2021 03:40 PM

angelina jolie becomes the voice of the girls of afghanistan

हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली अब इंस्टाग्राम पर आ गयी हैं और उन्होंने कहा कि वह अपने मूलभूत मौलिक अधिकारों के लिए लड़ रहे लोगों की आवाज पहुंचाने के लिए इस मंच का उपयोग करेंगी। जोली ने सोशल मीडिया मंच पर अपने पहले पोस्ट में अफगानिस्तान में एक...

इंटरनेशनल डेस्क: हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली अब इंस्टाग्राम पर आ गयी हैं और उन्होंने कहा कि वह अपने मूलभूत मौलिक अधिकारों के लिए लड़ रहे लोगों की आवाज पहुंचाने के लिए इस मंच का उपयोग करेंगी। जोली ने सोशल मीडिया मंच पर अपने पहले पोस्ट में अफगानिस्तान में एक अज्ञात किशोरी का पत्र साझा किया जिसे तालिबान के शासन के बाद मौजूदा परिस्थितियों में देश में रहने को लेकर डर है।

PunjabKesari

ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री (46) ने कहा कि अभी अफगानिस्तान के लोग सोशल मीडिया पर संवाद करने और अपने विचारों को अभिव्यक्त करने की क्षमता खो रहे हैं। इसलिए मैं उनकी कहानियां और दुनियाभर में उन लोगों की आवाज पहुंचाने के लिए इंस्टाग्राम पर आयी हूं जो अपने मूलभूत मानवाधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। जोली ने याद किया कि वह न्यूयॉर्क में 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों से दो हफ्ते पहले अफगानिस्तान सीमा पर थीं। जोली ने बताया कि उन्होंने अफगान शरणार्थियों से बात की थी जो 20 साल पहले तालिबान के डर से भाग गए थे।

PunjabKesari

अभिनेत्री ने लिखा कि अफगान नागरिकों को डर के कारण फिर से विस्थापित होते और उनके देश में अनिश्चितता की स्थिति देखना दुखद है। इस नतीजे तक पहुंचने के लिए इतना वक्त और पैसा खर्च किया गया, इतना खून-खराबा हुआ और इतने लोगों की जान गयी। इस नाकामी को समझना मुश्किल है।जोली ने प्रत्यक्ष तौर पर विश्व नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि यह देखना भी बहुत दुखद है कि अफगानिस्तान के शरणार्थियों को ‘‘बोझ समझा’’ जा रहा है।

PunjabKesari

हॉलीवुड अभिनेत्री ने लड़की के पूरे पत्र के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें बुर्का पहने हुए सात अफगान महिलाएं खड़ी दिखायी दे रही हैं। पत्र में लड़की ने तालिबान के शासन के बाद स्कूल जाने में अपनी परेशानियों की विस्तार से जानकारी दी है। इंस्टाग्राम पर आने के बाद जोली के पहले पोस्ट पर 13 लाख से अधिक लाइक आए हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 42 लाख फॉलोअर भी हो गए हैं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!