Edited By ,Updated: 07 Feb, 2015 02:08 PM
नाइजर सेना ने दो दक्षिण पूर्वी शहर बोस्सो एवं डिफा में आतंकवादी संगठन बोकोहरम के खिलाफ अभियान चलाया जिसमें 109 ......
अबूजा : नाइजर सेना ने दो दक्षिण पूर्वी शहर बोस्सो एवं डिफा में आतंकवादी संगठन बोकोहरम के खिलाफ अभियान चलाया जिसमें 109 आतंकवादी मारे गए।नाइजर के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि इस हमले में चार सुरक्षाकर्मी भी मारे गए जबकि 13 घायल हो गए।पांच साल से जारी यह विद्रोह नाइजीरिया के आस पास के देशों में भी फैल गया है।
नाइजर के रक्षा मंत्री कारिडिओ महमदोउ ने कहा.. बोकोहरम ने बोस्सो और डिफा में सुबह 9 बजे एक साथ हमले शुरू किए।बोस्सो में नाइजर के सुरक्षकर्मियों ने चाड के सुरक्षकर्मियों के साथ मिलकर हमले पर काबू पाया।बोस्सो में तैनात चाड सेना के कमांडर याया दाउद को पेट में गोली लगी जिसके बाद उन्हें डजामेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।नाइजर के सेना सूत्रों ने बताया कि बोकोहरम ने बोस्सो के मालम फटोरी में और डिफा के डुची क्षेत्र में हमले किए जिसके बाद चाड के विमानों ने आतंकवादियों पर बमबारी की।