watch video: कुरान जलाने के आरोप में महिला को पीट-पीटकर मार डाला

Edited By Updated: 20 Mar, 2015 02:10 PM

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक महिला को कथित तौर पर पवित्र कुरान की प्रतियां जलाने के आरोप में लोगों की भीड़ ने उसे मार डाला तथा उसके शरीर में आग लगा दिया है। पु

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक महिला को कथित तौर पर पवित्र कुरान की प्रतियां जलाने के आरोप में लोगों की भीड़ ने उसे मार डाला तथा उसके शरीर में आग लगा दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार भीड़ द्वारा महिला को मारने के पीछे मकसद का तत्काल पता नहीं चला है। हालांकि स्थानीय टेलीविजन ने बताया कि कुरान की प्रतियां जलाने के कारण भीड़ ने महिला पर हमला किया था।

 सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक पीड़ित परिवार ने पुलिस की अपराध जांच शाखा से मुलाकात कर कहा कि उनकी बेटी कई वर्षों से मानसिक रुप से बीमार चल रही थी। आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट््वीट कर बताया कि इस संबंध में चार संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मानवाधिकार समूहों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भीड़ को रोकने के लिए क्या उचित कदम उठाए गए थे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!