पाकिस्तान में 12 साल की लड़की के साथ गैंगरेप के बाद पेट्रोल डालकर हत्या

Edited By Updated: 31 Mar, 2015 02:00 AM

article

पाकिस्तान के दक्षिण सिंध प्रांत में 12 साल की एक लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया और जलाकर उसकी हत्या...

कराची: पाकिस्तान के दक्षिण सिंध प्रांत में 12 साल की एक लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया और जलाकर उसकी हत्या कर दी गई।  
 
जानकारी के अनुसार घटना पिछले हफ्ते के आखिर में घोटकी जिले के दहरकी कस्बे में घटी। लड़की की 40 वर्षीय मां ने स्थानीय मीडिया से कहा, ‘‘पहले तीन आदमियों ने उसे खींचा, उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उस पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया।’’  लड़की की मां को भी घसीटा गया और पीटा गया और उन्होंने होश आने के बाद पहली बार रविवार को बातचीत की। 
 
लड़की के भाई ने आज सत्र अदालत में याचिका दायर की। इससे पहले पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया था। अदालत ने घटना का संज्ञान लिया और पीड़िता की मां का बयान दर्ज किए जाने का आदेश दिया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!