अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर, बह गए 500 घर

Edited By ,Updated: 09 May, 2015 05:52 PM

article

अफगानिस्तान के उत्तरी बघलान प्रांत में शनिवार सुबह बाढ़ में 500 से अधिक घर नष्ट हो गए। बाढ़ की वजह से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि अन्य 10 घायल हैं।

काबुलः अफगानिस्तान के उत्तरी बघलान प्रांत में शनिवार सुबह बाढ़ में 500 से अधिक घर नष्ट हो गए। बाढ़ की वजह से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि अन्य 10 घायल हैं।

जिले के गवर्नर गौहर खान बाबरी ने प्रांतीय राजधानी पुल-ए-खुमरी में संवाददाताओं को बताया, ‘‘शुक्रवार शाम को बघलान-ए-मरकजी जिले में भारी बारिश हुई, जिस वजह से लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। शनिवार सुबह क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसमें 500 से अधिक घर बह गए।’’

समाचार एजैंसी सिन्हुआ ने बाबरी के हवाले से कहा कि इसमें 125,000 एकड़ से अधिक कृषि भूमि पर बनी नहर नष्ट हो गई है। इसमें हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों के भी मारे गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में हुई क्षति के आकलन के लिए सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!