Whatsapp पर बदतमीजी करने पर भरना पड़ेगा 44 लाख का जुर्माना!

Edited By ,Updated: 18 Jun, 2015 05:57 PM

article

वॉट्सऐप यूजर्स के लिए यह बड़ी खबर है। यूएई के एक व्यक्ति को वॉट्सऐप पर गाली देना महंगा पड़ सकता है। उस पर 68 हजार डॉलर्स का जुर्माना लगाया जा सकता है,

दुबई: वॉट्सऐप यूजर्स के लिए यह बड़ी खबर है। यूएई के एक व्यक्ति को वॉट्सऐप पर गाली देना महंगा पड़ सकता है। उस पर 68 हजार डॉलर्स का जुर्माना लगाया जा सकता है, यानि भारतीय करंसी के मुताबिक इसकी कीमत 43 लाख 37 हजार 410 रुपए है। इस व्यक्ति ने अपने सहकर्मी को गाली दी थी। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने कम फाइन का निचली अदालतों का फैसला ठुकरा दिया है। हाल ही में यूएई में नया कानून बनाया गया है। इसी कानून के तहत दो निचली अदालतों का फैसला ठुकराया गया है।

निचली अदालतों ने व्यक्ति पर 3000 दिरहम यानी लगभग 800 डॉलर्स (करीब 50 हजार रुपए) का जुर्माना लगाया था। सुप्रीम कोर्ट ने नए सिरे से मामले की सुनवाई का आदेश दिया है। सरकारी वकील ने दलील दी थी कि निचली अदालत ने दोषी को बहुत कम सजा सुनाई है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार करते हुए निचली अदालतों का फैसला खारिज कर दिया। अब नए कानून के तहत मुकदमा चलेगा जिसमें इंटरनेट पर हुए अपराधों में ढाई लाख दिरहम यानी करीब 44 लाख भारतीय रुपयों का जुर्माना या जेल हो सकती है। इस कानून के तहत ऑनलाइन अपशब्द बोलने वाले विदेशियों को देश से निकालने का भी प्रावधान है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!