इस 12 साल की लड़की का IQ आइंस्टीन से भी ज्यादा

Edited By ,Updated: 07 Sep, 2015 10:33 AM

article

ब्रिटेन में भारतीय मूल की रहने वाली 12 साल की बच्ची लीडिया सेबेस्टियन की प्रतिभा से कई लोग प्रभावित हैं।

लंदन: ब्रिटेन में भारतीय मूल की रहने वाली 12 साल की बच्ची लीडिया सेबेस्टियन की प्रतिभा से कई लोग प्रभावित हैं। लीडिया का आईक्यू लेवल अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग जैसे वैज्ञानिकों से भी ज्यादा है। लीडिया ने अधिकतम 162 का स्कोर हासिल किया है हालांकि हॉकिंग और आइंस्टीन ने कभी इस तरह का आईक्यू टेस्ट नहीं दिया लेकिन उनका आईक्यू 160 के स्कोर का माना जाता है।

लीडिया ने जो पेपर दिया उसमें भाषाई कौशल, एनालॉजी और परिभाषाएं, तर्क शक्ति से जुड़े सवाल पूछे गए थे इसमें 150 सवाल होते हैं। बड़ों का अधिकतम स्कोर 161 और 18 साल से कम उम्र के बच्चों का 162 हो सकता है। आपको बता दें कि आईक्यू लेवल का टेस्ट मेन्सा सोसायटी की ओर से लिया जाता है, जो दुनिया की सबसे बड़ी संस्था है। इसकी मेंबरशिप कोई भी ले सकता है, इसके टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए टॉप 2 फीसदी में आपको जगह बनानी पड़ती है। इसके लिए अलग से चयन प्रक्रिया है।

लीडिया ने कहा कि पहले तो वह नर्वस थी, लेकिन उसने एक बार शुरू किया तो फिर यह आसान होता गया, इतना आसान कि सोचा भी नहीं था। वहीं लीडिया के पिता अरुण का कहना है कि लीडिया हैरी पॉटर सीरीज की सातों किताबें तीन बार पढ़ चुकी है। उन्होंने बताया कि लीडिया जब चार साल की थी, तब से वॉयलिन बजा रही है और उसने छह महीने में ही बोलना शुरू कर दिया था। लीडिया के पिता अरुण सेबेस्टियन एसेक्स में रेडियोलॉजिस्ट हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!