Ethiopian landslide: इथियोपिया में भूस्खलन में बच्चों समेत कम से कम 146 लोगों की मौत

Edited By Updated: 23 Jul, 2024 03:44 PM

at least 146 killed in ethiopian landslide

इथियोपिया के एक दूरस्थ क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 146 लोगों की मौत हो गयी है। एक स्थानीय अधिकारी ने यह...

इंटरनेशनल डेस्कः इथियोपिया के एक दूरस्थ क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 146 लोगों की मौत हो गयी है। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्थानीय प्रशासक दागमावी आयेले ने बताया कि दक्षिणी इथियोपिया के केंचो शाचा गोजदी जिले में मिट्टी धंसने की घटना में मारे गए लोगों में बच्चे और गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। ज्यादातर लोग सोमवार सुबह हुए भूस्खलन में दब गए, जब बचावकर्मी एक दिन पहले हुए एक अन्य भूस्खलन के बाद पीड़ितों की तलाश कर रहे थे।

 

आयेले ने बताया कि मलबे से पांच लोगों को जीवित निकाला गया। उन्होंने बताया, ‘‘कई बच्चे हैं जो हादसे में अपनी मां, पिता, भाई और बहन समेत पूरे परिवार को खो चुके हैं तथा लाशों से लिपट रहे हैं।'' बचाव अभियान जारी रहने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इथियोपिया में जुलाई में शुरू होने वाले बारिश के मौसम में भूस्खलन होना आम है। बारिश का यह मौसम सितंबर मध्य तक जारी रहने की संभावना है।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!