सबसे पहले नव वर्ष का स्वागत करने के लिए तैयार ये देश

Edited By Tanuja,Updated: 31 Dec, 2023 03:19 PM

australia and new zealand get ready to ring in 2024

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के नागरिक 2024 का सबसे पहले जश्न मनाने वाले देशों में शुमार होने की तैयारियां कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर...

कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के नागरिक 2024 का सबसे पहले जश्न मनाने वाले देशों में शुमार होने की तैयारियां कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में मध्यरात्रि तक बारिश से राहत मिलने का अनुमान है। मध्यरात्रि को ही देश की सबसे बड़ी संरचना स्काई टावर पर आतिशबाजी के साथ ही नव वर्ष का आगाज हो जाएगा। इसके दो घंटे बाद पड़ोसी ऑस्ट्रेलिया का सिडनी हार्बर ब्रिज आतिशबाजी के साथ नववर्ष का स्वागत करेगा और वहां होने वाली आतिशबाजी को दुनियाभर में लगभग 42.5 करोड़ लोग देखेंगे। शहर के प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 

यूक्रेन और गाजा में जारी युद्ध के कारण दुनियाभर में नव वर्ष का जश्न फीका पड़ गया और कई हिस्सों में तनाव बढ़ गया है। सिडनी में कई लोग रविवार सुबह से ही नदी के किनारे डेरा डाले हुए हैं। सात अक्टूबर को इजराइल पर हमास के हमले के बाद सिडनी के ओपेरा हाउस को इजराइली ध्वज के रंगों से रोशन किए जाने के बाद से नदी का यह तट फलस्तीनी समर्थक प्रदर्शनों का केंद्र रहा है। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर आधिकारियों और पार्टी आयोजकों ने कहा कि वे बड़ी संख्या में लोगों का स्वागत करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं।

 

गाजा में इजराइल-हमास युद्ध के बाद न्यूयॉर्क में लगभग रोज होने वाले प्रदर्शनों के बीच पुलिस ने कहा कि वे अपने सुरक्षा दायरे का विस्तार कर ‘‘बफर जोन'' बनाएंगे जिससे उन्हें संभावित प्रदर्शनकारियों को हटाने में मदद मिलेगी। फ्रांस में भी रविवार को सुरक्षा कड़ी की जाएगी। उसके खुफिया प्रमुख सी. बर्थन ने शुक्रवार को कहा कि नव वर्ष के जश्न समारोह के मद्देनजर 90 हजार कानून प्रवर्तन अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। मुस्लिम बहुल देश पाकिस्तान में सरकार ने फलस्तीनियों के प्रति एकजुटता जताने के लिए नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले सभी जश्न समारोह पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!