ताइवान को युद्ध की धमकी के बाद चीन ने शुरू किया सैन्याभ्यास

Edited By Tanuja,Updated: 30 Jul, 2019 01:36 PM

china begins military exercise after threatening taiwan

ताइपे की स्वतंत्रता के खिलाफ युद्ध की धमकी चीन की सेना ताइवान के नजदीक पूर्वी चीन सागर और दक्षिण चीन सागर ...

बीजिंगः ताइपे की स्वतंत्रता के खिलाफ युद्ध की धमकी चीन की सेना ताइवान के नजदीक पूर्वी चीन सागर और दक्षिण चीन सागर में सैन्य अभ्यास कर रही है। यह युद्धाभ्यास ऐसे वक्त हो रहा है जब चीन ने हाल में चेतावनी दी थी कि यदि ताइवान स्वतंत्रता की ओर बढ़ा तो युद्ध छिड़ सकता है।



दरअसल, अमेरिका द्वारा ताइवान को 2.2 अरब डॉलर के रक्षा सौदे को मंजूरी देने के बाद से यह विवाद गरमाया है। चीन के समुद्री सुरक्षा प्रशासन के मुताबिक, यह सैन्य अभ्यास पूर्वी चीन सागर में पिछले हफ्ते बृहस्पतिवार से शुरू हुआ और इस हफ्ते शुक्रवार को दक्षिण चीन सागर में समाप्त होगा। इन सैन्य गतिविधियों के चलते पूर्वी झेजियांग और दक्षिणी ग्वांगडोंग प्रांतों के तट से लगते समुद्री इलाके के हवाई और जल क्षेत्र को बंद रखा गया है। हालांकि इस अभ्यास को किस पैमाने और इसमें किस तरीके की सेना शामिल है इसका विवरण नहीं दिया गया है।

 

यह अभ्यास ऐसे वक्त भी हो रहा है जब हाल में अमेरिकी नौसेना का जंगी जहाज ताइवान जलडमरूमध्य से होकर गुजरा है, जिसपर चीन ने आपत्ति जताई थी। बता दें कि 2016 में राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के सत्ता में आने के बाद से बीजिंग और ताइपे के बीच संबंध खराब हैं क्योंकि उनकी पार्टी इस विचार को मान्यता देने से इंकार करती है कि ताइवान ‘एक चीन’ का हिस्सा है। इसके बाद से ही चीन ने ताइवान के निकट सैन्य अभ्यास बढ़ा दिए हैं और द्वीप पर आर्थिक दबाव भी डाल दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!