चीन ने बनाया दुनिया का ये सबसे शक्तिशाली पनडुब्बी डिटेक्टर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jun, 2017 02:47 PM

china developed world s most powerful submarine detector

चीनी वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे शक्तिशाली पनडुब्बी डिटेक्टर बनाने का दावा किया है...

बीजिंगः चीनी वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे शक्तिशाली पनडुब्बी डिटेक्टर बनाने का दावा किया है। उनका कहना है कि इस चुंबकीय डिटेक्टर की मदद से छिपे हुए खनिज और पनडुब्बी का पता लगाना संभव होगा। चीन के सबसे बड़े शोध संस्थान चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस ने बताया कि 'सुपर कंडक्टिव मैग्नेटिक एनोमली डिटेक्शन एरे' का निर्माण शंघाई में किया गया।

विशेषज्ञ समिति ने इसका परीक्षण किया है। हवा में रहकर काम करने वाला यह डिटेक्टर धरती की गहराई में दबे खनिजों के ठिकाने का सटीक पता लगाने में सक्षम है। इसका इस्तेमाल नागरिक एवं सैन्य विमानों पर भी किया जा सकता है। प्रोफेसर झांग झी ने कहा कि यह कुछ मामलों में पारंपरिक डिटेक्टर से अलग है और यही इसकी क्षमता का राज है। सैन्य दृष्टि से महत्वपूर्ण ऐसे डिटेक्टर की जानकारी इस तरह सार्वजनिक करने पर उन्होंने आश्चर्य भी जताया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!