चीन ने दिया सनकी किंग को झटका

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Sep, 2017 11:53 AM

china imposes limits on oil supply to north korea

चीन ने उत्‍तर कोरिया के सनकी किंग किम जोंग उन को झटका देते हुए  घोषणा की है कि वह उत्‍तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल विकास पर संयुक्‍त राष्‍ट्र प्रतिबंधों के तहत उनको तेल निर्यात सीमित कर देगा...

बीजिंगः चीन ने उत्‍तर कोरिया के सनकी किंग किम जोंग उन को झटका देते हुए  घोषणा की है कि वह उत्‍तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल विकास पर संयुक्‍त राष्‍ट्र प्रतिबंधों के तहत उनको तेल निर्यात सीमित कर देगा। चीन के वाणिज्‍य मंत्रालय ने कहा कि उत्तर कोरिया को परिष्कृत पेट्रोलियम का निर्यात प्रति वर्ष 2 मिलियन बैरल तक सीमित होगा और तरलीकृत प्राकृतिक गैस की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध 1 जनवरी से प्रभावी हो जाएगा। 

हालांकि उत्तर कोरिया में चीनी ऊर्जा की आपूर्ति का वर्तमान आकार और कितना कम किया जाएगा, ये स्पष्ट नहीं किया गया है। मंत्रालय ने साथ ही यह भी जानकारी दी कि चीन, उत्तर कोरिया से कपड़ा आयात पर भी प्रतिबंध लगाएगा। गौरतलब है कि चीन ही उत्‍तर कोरिया का सबसे बड़ा निर्यातक देश व आखिरी व्‍यापारिक भागीदार, ऊर्जा आपूर्तिकता और राजनयिक सहयोगी भी है।

पिछले दिनों संयुक्‍त राष्‍ट्र ने उत्‍तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। इन प्रतिबंधों के जरिए उत्तर कोरिया के आय के स्रोत बंद करने की कोशिश की गई है।  इन प्रतिबंधों में उत्तर कोरिया से कपड़ों के निर्यात पर रोक को मंजूरी दी गई है। साथ ही उत्तर कोरिया अब मौजूदा तय सीमा तक ही कच्चे तेल का आयात कर सकेगा। उत्‍तर कोरिया पर लगाए गए प्रतिबंध का मसौदा अमरीका ने तैयार किया, जिसे चीन और रूस समेत सभी 15 सदस्यों ने मंजूरी दी है। दरअसल, उत्‍तर कोरिया लगातार बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण कर रहा है।

अमरीका और अंतर्राष्‍ट्रीय दबाव के बावजूद कोरिया के तानाशाह किम जोंग झुकने को तैयार नहीं हैं। डोनाल्‍ड ट्रंप इससे बेहद नाराज हैं। ट्रंप और किम के बीच वाकयुद्ध काफी समय से चल रहा है। हाल ही में ट्रप ने किम को मैडमैन बताते हुए उत्‍तर कोरिया को पूरी तरह से तबाह करने की धमकी दी थी। इससे पहले किम ने ट्रंप को मानसिक रूप से बीमार करार दिया था।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!