लंदन में जलवायु परिवर्तन को लेकर प्रदर्शन, 200 से अधिक लोग गिरफ्तार

Edited By Tanuja,Updated: 17 Apr, 2019 03:48 PM

climate change protest more than 200 arrested in london

लंदन में जलवायु परिवर्तन को लेकर जारी प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम कर रहे 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

लंदनः लंदन में जलवायु परिवर्तन को लेकर जारी प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम कर रहे 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने 55 बस मार्गों को बंद कर दिया, जिसके कारण पांच लाख लोग प्रभावित हुए।

इसके बाद मंगलवार को स्थानीय समय के अनुसार अपराह्न साढ़े बारह बजे तक 122 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार अधिकांश गिरफ्तारियां प्रदर्शनकारियों को मार्बल आकर् में सीमित रहने के निर्देश का उल्लंघन करने को लेकर की गई हैं।

महानगर पुलिस के मुख्य अधीक्षक कोलिन विंग्रोव ने कहा, ‘‘ प्रदर्शन के कारण सार्वजनिक परिवहन, स्थानीय व्यवसायों और दैनिक व्यसाय के सिलसिले में यात्रा करने वाले लंदनवासियों के लिए गंभीर व्यवधान पैदा हो रहा है। हमारे पास किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त साधन हैं।''

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!