Paris fire: 850 साल पुराने गिरजाघर के पुनर्निर्माण के लिए जुटाया जा रहा चंदा

Edited By vasudha,Updated: 16 Apr, 2019 11:56 AM

donation collect for reconstruction of the 850 year old cathedral

फ्रेंच हेरिटेज फाउंडेशन ने पेरिस के भीषण आग की चपेट में आये 850 वर्ष पुराने विश्वप्रसिद्ध नोट्रे डेम कैथेड्रल के पुनर्निर्माण के लिए चंदा जुटाना शुरू कर दिया है। पेरिस के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नोट्रे डेम कैथेड्रल में स्थानीय समयानुसार शाम 6:50...

मॉस्को: फ्रेंच हेरिटेज फाउंडेशन ने पेरिस के भीषण आग की चपेट में आये 850 वर्ष पुराने विश्वप्रसिद्ध नोट्रे डेम कैथेड्रल के पुनर्निर्माण के लिए चंदा जुटाना शुरू कर दिया है। पेरिस के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नोट्रे डेम कैथेड्रल में स्थानीय समयानुसार शाम 6:50 बजे आग लग गयी। देखते ही देखते इसने विध्वंसक रूप धारण कर लिया। 
PunjabKesari

इमारत की मीनार और छत समेत बड़ा हिस्सा इस आग में नष्ट हो गया। फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने इसे दुखद घटना बताते हुए इस चर्च के पुनर्निर्माण का वादा किया।  हेरिटेज फाउंडेशन की वेबसाइट पर कैथेड्रल के पुनर्निर्माण के लिए इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को 50, 100, 200 और 500 यूरो अथवा स्वेच्छा के अनुसार एक बार दान देने के लिए आमंत्रित किया गया है। 
PunjabKesari

इसके अलावा उन्हें 10, 20, 50 या 100 यूरो के मासिक दान का विकल्प भी दिया गया है। उल्लेखनीय है कि नोट्रे डेम कैथेड्रल सैकड़ो वर्ष पुरानी ईमारत है और हर वर्ष इस ईमारत को देखने लाखों पर्यटक आते हैं। पेरिस अभियोजक कार्यालय ने आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। 
 PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!