Edited By Tanuja,Updated: 26 Sep, 2019 02:08 PM
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर PoK आज दोपहर फिर भूकंप के झटकों से दहल गया
इस्लामाबादः पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर PoK आज दोपहर फिर भूकंप के झटकों से दहल गया। जानकारी के मुताबिक यह झटके दोपहर 12.31 बजे आए थे। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि मंगलवार शाम को पाकिस्तान में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। इस प्राकृतिक आपदा की वजह से 31 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं 400 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इसके बाद PoL में इमरजेंसी लगा दी गई थी।
मंगलवार को आए भूकंप का केंद्र पाकिस्तान था लेकिन झटके उत्तर भारत के कई इलाकों में महसूस किए गए थे। दिल्ली NCR के साथ ही पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भी इसका असर दिखा था। रिक्टर स्केल इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर था।