वैज्ञानिकों का विवाद समाप्त, दुनिया के विशालतम पक्षी का नाम किया घोषित

Edited By Tanuja,Updated: 27 Sep, 2018 12:20 PM

ending decades of doubt biggest bird dispute put to nest

वैज्ञानिकों में दुनिया के सबसे विशाल पक्षी के नाम को लेकर दशकों से चला आ रहा विवाद उस समय समाप्त हो गया, जब बुधवार को इस बहस पर विराम लगाते हुए वैज्ञानिकों ने यह टाइटल वोरोम्बे टाइटन पक्षी को दे दिया...

लंदनः  वैज्ञानिकों में दुनिया के सबसे विशाल पक्षी के नाम को लेकर दशकों से चला आ रहा विवाद उस समय समाप्त हो गया, जब बुधवार को इस बहस पर विराम लगाते हुए वैज्ञानिकों ने यह टाइटल वोरोम्बे टाइटन पक्षी को दे दिया। तीन मीटर लंबा विलुप्त हो चुका यह पक्षी मैडागास्कन प्रजाति का था। इसका वजन 800 किलोग्राम तक होता था।
PunjabKesari
रॉयल सोसाइटी ओपन साइंस नामक जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में मैडगास्कन जीवों में अप्रत्याशित विविधता के बारे में बताया गया है। माना जाता था कि ‘हाथी पक्षियों’ की 15 विभिन्न प्रजातियों की पहचान दो वंशों के तहत की गई थी। वहीं, ब्रिटेन में प्रकाशित जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ लंदन (जेडएसएल) द्वारा हालिया शोध में इस तथ्य को मामले में नहीं दर्शाया गया है।
PunjabKesari
जेडएसएल के इंस्टीट्यूट ऑफ जूलॉजी के जेम्स हंसफोर्ड ने बताया, "हाथी पक्षी मैडगास्कन के महाप्राणी से बड़े थे। विशाल शरीर वाले जानवर यदि शाकाहारी हों तो पौधों को खाकर पारिस्थितिकी तंत्र पर गहरा असर डालते हैं। साथ ही, वे मल के माध्यम से बायोमास और बीज फैलाते थे। इन विलुप्त हो चुके पक्षियों का प्रभाव मेडागास्कर के पर्यावरण पर आज भी है।"
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!