Edited By Parveen Kumar,Updated: 01 Mar, 2026 10:36 PM

रीजनल एयरस्पेस बंद होने के बाद पैदा हुई अफरातफरी के बीच संयुक्त अरब अमीरात की विमानन नियामक संस्था General Civil Aviation Authority (GCAA) ने बड़ा मानवीय कदम उठाया है। अथॉरिटी ने घोषणा की है कि देश में फंसे सभी यात्रियों के ठहरने, खाने-पीने और जरूरी...
नेशनल डेस्क : रीजनल एयरस्पेस बंद होने के बाद पैदा हुई अफरातफरी के बीच संयुक्त अरब अमीरात की विमानन नियामक संस्था General Civil Aviation Authority (GCAA) ने बड़ा मानवीय कदम उठाया है। अथॉरिटी ने घोषणा की है कि देश में फंसे सभी यात्रियों के ठहरने, खाने-पीने और जरूरी इंतज़ाम का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।
ताज़ा अपडेट के मुताबिक, उड़ानों के रद्द होने, रूट बदलने और शेड्यूल में फेरबदल के कारण करीब 20,200 यात्री प्रभावित हुए हैं। अचानक बने हालात में हजारों लोग एयरपोर्ट पर फंस गए थे। ऐसे में प्रशासन ने तुरंत अस्थायी ठहराव, भोजन और पेयजल की व्यवस्था शुरू कर दी। साथ ही यात्रियों की फ्लाइट रीबुकिंग की प्रक्रिया को भी तेज किया गया है।
ट्रांज़िट यात्री, जो अपने कनेक्टिंग गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए थे, उन्हें सुरक्षित आवास तक पहुंचाया गया। इन सभी व्यवस्थाओं का खर्च सरकार खुद उठा रही है। इस बीच दुबई में कुछ निजी वेकेशन रेंटल कंपनियों ने भी पहल करते हुए पर्यटकों को मुफ्त ठहरने की सुविधा दी, जिससे संकट की घड़ी में राहत मिली।
GCAA के अनुसार, देश के एयरपोर्ट और राष्ट्रीय एयरलाइंस मिलकर उड़ानों को वैकल्पिक एयरपोर्ट पर डायवर्ट करने और नए शेड्यूल जारी करने में जुटी हैं। टर्मिनलों पर भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष समन्वय किया गया है। फिलहाल बदलते क्षेत्रीय हालात को देखते हुए एयरपोर्ट संचालन ‘एडजस्टेड कंडीशन’ में चल रहा है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।