Delhi Red Fort closed: दिल्ली घूमने वालों के लिए जरूरी खबर, 15 अगस्त तक बंद रहेगा ऐतिहासिक लाल किला, जानें क्यों?

Edited By Updated: 16 Jul, 2026 08:12 AM

the red fort will remain closed to the general public from july 15 to august 15

यदि आप आने वाले दिनों में देश की राजधानी दिल्ली जाने और वहां के ऐतिहासिक लाल किले (Red Fort) का दीदार करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह बेहद जरूरी अपडेट है। भारत की स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ समारोह की भव्य तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों के...

Delhi's Red Fort closed : यदि आप आने वाले दिनों में देश की राजधानी दिल्ली जाने और वहां के ऐतिहासिक लाल किले (Red Fort) का दीदार करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह बेहद जरूरी अपडेट है। भारत की स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ समारोह की भव्य तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों के मद्देनजर लाल किला परिसर को 15 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक पूरे एक महीने के लिए आम जनता और सैलानियों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। 9 जुलाई को जारी आदेश में कहा गया है प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल तथा अवशेष नियम, 1959 के नियम-5 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्देश दिया जाता है कि लाल किला 15 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक स्वतंत्रता दिवस समारोह समाप्त होने तक आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। 

यह भी पढ़ें: Thailand ने भारतीयों को दिया बड़ा तोहफा: जारी रहेगी Visa Free Entry, पर अब 60 की जगह केवल...

एएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले हर वर्ष इस तरह का आदेश जारी किया जाता है। यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल लाल किला 15 अगस्त 1947 से देश के स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य स्थल रहा है। 

इसी दिन भारत ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से मुक्त होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना था। हर वर्ष 15 अगस्त को लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में केवल सरकार द्वारा जारी पास धारकों को ही प्रवेश की अनुमति होती है। यह समारोह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित किया जाता है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!