ईरान युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटकाः अरब सागर हेलीकॉप्टर क्रैश में नौसेना पायलट की मौत, जंग में US के 14 सैनिकों ने गंवाई जान

Edited By Updated: 14 Jul, 2026 04:19 PM

us military death toll in iran war rises to 14 after navy pilot death this month

ईरान युद्ध के दौरान अरब सागर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में अमेरिकी नौसेना के एक पायलट की मौत के बाद मृत अमेरिकी सैन्यकर्मियों की संख्या 14 हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, अब तक 414 सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें अधिकांश को मस्तिष्क संबंधी...

International Desk: अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष में अमेरिकी सेना को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, अरब सागर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में अमेरिकी नौसेना के एक पायलट की मौत के बाद युद्ध में जान गंवाने वाले अमेरिकी सैन्यकर्मियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, इस संघर्ष में अब तक 414 अमेरिकी सैनिक घायल भी हो चुके हैं।

 

अमेरिकी नौसेना ने बताया कि 1 जुलाई को अरब सागर में एक सैन्य हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारना पड़ा था। शुरुआती जांच में कहा गया था कि दुर्घटना के पीछे किसी दुश्मन के हमले के संकेत नहीं मिले हैं। हादसे में हेलीकॉप्टर सवार चार में से तीन नौसैनिकों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक नौसेना पायलट की मौत हो गई। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिंस ने बताया कि युद्ध में घायल सैनिकों की संख्या सोमवार तक बढ़कर 414 हो गई है। उन्होंने कहा कि अधिकांश घायल सैनिकों को मस्तिष्क (Traumatic Brain Injury) से जुड़ी चोटें आई हैं।

 

CENTCOM के अनुसार, युद्ध की शुरुआत में मार्च महीने के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 13 अमेरिकी सैन्यकर्मियों की मौत हुई थी। अब हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद कुल मृतकों की संख्या 14 हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड की प्रवक्ता मेजर एम्मा थॉम्पसन ने बताया कि घायल हुए लगभग सभी सैनिक उपचार के बाद अपनी ड्यूटी पर लौट चुके हैं। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि कितने सैनिकों को इलाज के लिए संघर्ष क्षेत्र से बाहर भेजा गया। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि सोमवार को घायल हुए अमेरिकी वायुसेना के जवान की चोट हालिया अमेरिका-ईरान हमलों से जुड़ी थी या किसी अन्य कारण से।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!