निक्की हैली की हो सकती है छुट्टी, हीथर नोर्ट ले सकती है उनकी जगह

Edited By Isha,Updated: 07 Dec, 2018 11:54 AM

heather knott can appoint us ambassador to united nations

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय-अमेरिकी निक्की हैली को हटाकर विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नोर्ट को संयुक्त राष्ट्र का अगला राजदूत नियुक्त कर सकते हैं। मीडिया में आई खबरों में यह कहा गया है।

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय-अमेरिकी निक्की हैली को हटाकर विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नोर्ट को संयुक्त राष्ट्र का अगला राजदूत नियुक्त कर सकते हैं। मीडिया में आई खबरों में यह कहा गया है। अक्टूबर में हैली ने घोषणा की थी कि वह वर्ष के अंत तक पद छोड़ देंगी। वह इस पद पर करीब दो वर्ष तक रहीं।

हैली ऐसी पहली भारतीय-अमेरिकी हैं जिन्हें किसी राष्ट्रपति प्रशासन के तहत कैबिनेट के पद पर नियुक्त किया गया। नोर्ट की नियुक्ति के संबंध में ट्रंप शुक्रवार को घोषणा कर सकते हैं। नोर्ट फॉक्स न्यूज की एंकर रह चुकी हैं जहां उन्होंने वर्ष 1998 से 2005 तक काम किया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!