Edited By Tanuja,Updated: 25 Aug, 2018 10:36 AM
इंडोनेशिया की एक अदालत में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब दिए एक सिविल सेवक ने अपनी पत्नी को गुजारा भत्ते के तौर पर 10,000 डॉलर यानी 7 लाख रुपए से ज्यादा के सिक्के थमा दिए...
जकार्ताः इंडोनेशिया की एक अदालत में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब दिए एक सिविल सेवक ने अपनी पत्नी को गुजारा भत्ते के तौर पर 10,000 डॉलर यानी 7 लाख रुपए से ज्यादा के सिक्के थमा दिए। उसने कुछ समय से अपनी पूर्व पत्नी को गुजारा भत्ता नहीं दिया था जिस कारण उसने एक साथ इतनी राशि चुकाई। द्वी सुसिलार्तो 10,500 डॉलर की राशि के सिक्के लेकर गुरुवार को अदालत पहुंचा तो पत्नी के अलावा जज व वकील हैरान रह गए। उसके वकील ने बताया कि इन सिक्कों का वजन करीब 890 किलोग्राम है।
व्यक्ति और उसकी पूर्व पत्नी के वकीलों के बीच इसे लेकर झगड़ा हो गया. 54 वर्षीय व्यक्ति और उसके दो दोस्त एक ठेले पर यह धनराशि लेकर आए जिसे गिनने से महिला के वकील ने इंकार कर दिया। सुसिलार्तो के वकील ने इससे इंकार किया कि उनका मुवक्किल अपनी पत्नी हेर्मी सत्यवती का अपमान करने की कोशिश कर रहा है। वकील सुतार्तो ने बताया कि मध्य जावा की एक अदालत ने व्यक्ति को 9 साल से नहीं दिया गया गुजारा भत्ता देने के लिए कहा जिसके चलते कम वेतन वाले सिविल सेवक को अपने दोस्तों से मदद मांगनी पड़ी।
उन्होंने कहा वह भी धनराशि को लेकर हैरान था लेकिन उसके मुवक्किल ने कहा कि उसके दोस्तों और परिवार ने उसे दान दिया है। इनमें से ज्यादातर ने उसे सिक्के दिए। सत्यवती ने इस धनराशि को स्वीकार कर लिया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार पत्नी का कहना है कि यह अपमानजनक और उसे गरीब बताने जैसा है। अदालत ने अपने कर्मचारियों को सिक्के गिनने का आदेश दिया है।