पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन, सिंधु जल संधि पर रोक के बाद भारत का बड़ा कदम, चिनाब पर शुरू होंगी  2 बड़ी जलविद्युत परियोजनाएं

Edited By Updated: 14 Nov, 2026 11:55 AM

indus water treaty suspension

भारत चिनाब नदी पर बन रही दो बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं को जल्द शुरू करने तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबकि, 1,000 मेगावाट क्षमता वाली पाकल दुल और 624 मेगावाट की किरू परियोजना को दिसंबर के अंत तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।

Indus Water Treaty Suspension : भारत चिनाब नदी पर बन रही दो बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं को जल्द शुरू करने तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबकि, 1,000 मेगावाट क्षमता वाली पाकल दुल और 624 मेगावाट की किरू परियोजना को दिसंबर के अंत तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। इन परियोजनाओं से जुड़े एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के अनुसार, दोनों पावर प्रोजेक्ट्स को शुरू करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ महीनों में इनसे बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा। 

गौरमतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने अप्रैल में पाकिस्तान के साथ 1960 में हुई सिंधु जल संधिको स्थगित कर दिया था। इसके बाद पश्चिमी नदियों पर शुरू होने वाली ये पहली प्रमुख जलविद्युत परियोजनाएं होंगी।

इस संधि के अनुसार, सिंधु नदी तंत्र की तीन पूर्वी नदियों (रावी, ब्यास और सतलुज) के जल पर भारत का पूर्ण नियंत्रण है, जो इस पूरे तंत्र के जल का करीब 20% हिस्सा है। दूसरी ओर, पाकिस्तान को तीन पश्चिमी नदियों (सिंधु, झेलम और चिनाब) के उपयोग का अधिकार दिया गया है, जिनमें पूरे सिस्टम का लगभग 80% पानी बहता है।

एक सरकारी अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर जानकारी दी कि किसी भी परियोजना का निर्माण कार्य पूरा होने के तुरंत बाद उसे शुरू नहीं किया जा सकता। इसके वास्तविक संचालन से पहले कई तकनीकी जांच, सिस्टम टेस्टिंग और बांध को भरने व खाली करने जैसी जटिल प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है, जिसमें काफी समय लगता है।

किरू परियोजना: चिनाब नदी पर 4,287 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस परियोजना की नींव फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। इसमें 135 मीटर ऊंचा बांध और एक भूमिगत बिजली घर है, जिसकी कुल क्षमता 624 मेगावाट है।

पाकल दुल परियोजना: चिनाब की सहायक मारुसुदर नदी पर 8,112 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना में 167 मीटर ऊंचा बांध और भूमिगत पावर हाउस शामिल है। इसमें 250 मेगावाट की चार इकाइयों के साथ कुल 1,000 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता है। ये दोनों ही 'रन-ऑफ-द-रिवर' परियोजनाएं हैं, जिनमें पानी के बड़े भंडारण के बजाय केवल सीमित स्तर पर जल संचय की व्यवस्था होती है। इनका निर्माण 'चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड' द्वारा किया जा रहा है, जो एनएचपीसी (NHPC) और जम्मू-कश्मीर राज्य विद्युत विकास निगम का एक साझा उपक्रम है।

किरू और पाकल दुल के अतिरिक्त, केंद्र सरकार चिनाब नदी पर बन रही अन्य जलविद्युत परियोजनाओं—जैसे 540 मेगावाट की क्वार और 850 मेगावाट की रातले परियोजना—के निर्माण कार्य में भी तेजी ला रही है। एक अधिकारी के अनुसार, क्वार परियोजना के वर्ष 2028 तक चालू होने की संभावना है, जबकि विभिन्न कारणों से रातले परियोजना के काम में देरी हुई है।

सिंधु जल संधि (IWT) का प्रभाव और भारत की रणनीति
सिंधु जल संधि के नियमों के अंतर्गत, सिंधु बेसिन में भारत की वर्तमान और निर्माणाधीन परियोजनाओं की रूपरेखा (डिजाइन) व संचालन पर कई तकनीकी पाबंदियां लागू होती हैं। हालांकि, एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि संधि के फिलहाल स्थगित (रुके) होने के कारण ये प्रतिबंध अभी प्रभावी नहीं हैं। पहले की तरह किसी तरह की आपत्ति या रुकावट न होने से अब इन परियोजनाओं को तेज़ी से पूरा करने में मदद मिल रही है।

हालांकि इस संधि पर भविष्य में दोबारा बातचीत होगी या नहीं, इस पर स्थिति अभी साफ नहीं है, लेकिन भारत इस अवसर का लाभ उठाकर पश्चिमी नदियों पर अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहा है। संधि के तहत, पाकिस्तान को तीन पश्चिमी नदियों के जल के अबाधित उपयोग का अधिकार है, जबकि भारत इनका उपयोग केवल गैर-उपभोक्ता कार्यों- जैसे बहते पानी से बिजली बनाने (रन-ऑफ-द-रिवर), सीमित कृषि और घरेलू जरूरतों के लिए ही कर सकता है।

वर्तमान में भारत ने इन पश्चिमी नदियों पर बगलीहार, सलाल और किशनगंगा जैसी परियोजनाएं पूरी कर ली हैं लेकिन अपने हिस्से के पानी का पूर्ण उपयोग करने के लिए ये पर्याप्त नहीं हैं। पश्चिमी नदियों से भारत कुल 18,569 मेगावाट बिजली पैदा करने की क्षमता रखता है, परंतु अब तक केवल 3,500 मेगावाट क्षमता ही विकसित हो पाई है। अधिकारियों का मानना है कि इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने से भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकेगा। इसके साथ ही, चिनाब नदी के पानी को रावी नदी में मोड़ने के लिए 10 से 12 किलोमीटर लंबी एक सुरंग बनाने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है।

शाहपुर कंडी परियोजना का अपडेट
पूर्वी नदियों की बात करें तो, रावी नदी पर बन रही 'शाहपुर कंडी बहुउद्देशीय परियोजना' के 2027 के मध्य तक शुरू होने की उम्मीद है। पंजाब सिंचाई विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इस बांध का निर्माण पूरा हो चुका है और 206 मेगावाट की जलविद्युत इकाई भी अंतिम चरण में है। वर्तमान में भारत सतलुज पर भाखड़ा, रावी पर रंजीत सागर, और ब्यास पर पोंग व पंडोह बांधों के जरिए पूर्वी नदियों के अपने हिस्से के लगभग 95% पानी का सफल उपयोग कर रहा है।


  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!